लाइव न्यूज़ :

Adhik Maas Shivratri 2023: इस दिन पड़ रही है अधिकमास की शिवरात्रि, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

By अंजली चौहान | Updated: August 1, 2023 16:50 IST

अधिकमास की शिवरात्रि सावन के छठे सोमवार के दिन पड़ेगी और इस दिन भक्तों को दोनों पूजाओं का फल मिलेगा।

Open in App

Adhik Maas Shivratri 2023: इस समय सावन का महीना चल रहा है और सावन में अधिकमास का महीना चल रहा है। इस महीने में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। सावन अधिकमास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अधिक मास की शिवरात्रि मनाई जाएगी।

इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना सच्चे मन से करने पर वह प्रसन्न होते हैं। अधिकमास की शिवरात्रि के दिन ही सावन का छठा सोमवार भी पड़ रही है जिससे भक्तों को दो चीजों का लाभ मिलेगा। 

शिवरात्रि भगवान शिव और शक्ति के मिलन का दिन माना जाता है। इस दिन सुहागिन और कुवारी कन्याओं के द्वारा पूजा पाठ करने से भगवान की उन पर सीधे कृपा होती है। 

अधिकमास मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त 

अधिकमास की शिवरात्रि का व्रत 14 अगस्त 2023 को रखा जाएगा। इसी दिन सावन का छठा सोमवार भी पड़ रहा है। ऐसे में शिव भक्तों को दोगुना फल मिलने वाला है। 

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन अधिकमास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 14 अगस्त को सुबह 10 बजकर 25 मिनट से शुरू होगी और 15 अगस्त 2023 मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। 

- पूजा का समय: प्रात: 12:04- 12:48 (15 अगस्त 2023)

मासिक शिवरात्रि पूजन विधि 

मासिक शिवरात्रि के दिन प्रात काल सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और साफ वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके बाद घर के मंदिर में दीपक जलाएं व्रत का सकंल्प ले और पूरे दिन बिना नमक के व्रत रखें।

इसके बाद किसी शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग का जलभिषेक करें। शिवलिंग पर भगवान शिव की प्रिय वस्तुओं को चढ़ाएं और आपकी सारी मनोकामना पूरी होगी। 

(डिस्क्लेमर: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। लोकमत हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।)

टॅग्स :सावनमहाशिवरात्रिहिंदू त्योहारभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल