आज सोमवार की सुबह करें ये 5 अचूक उपाय, मिट जाएंगे सारे कष्ट, मिलेगी सफलता
By गुणातीत ओझा | Updated: August 24, 2020 06:16 IST2020-08-24T06:16:25+5:302020-08-24T06:16:25+5:30
माना जाता है कि इस दिन भगवान भोले की मन से पूजा करने पर सारी मनोकामना पूरी हो जाती है। साथ ही करियर और पढ़ाई में सफलता भी मिलती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें आप सोमवार को करके भगवान शिव की कृपा पा सकते हैं।

भगवान शिव को खुश करने के लिए आज करें ये उपाय।
सोमवार का दिन एनर्जेटिक होता है। इस दिन ना सिर्फ एक दिन की छुट्टी से वापिस काम पर जाते हैं बल्कि इस दिन से लोगों के अंदर हफ्ते भर का उत्साह लेकर आता है। सोमवार का दिन आस्था की नजर से भगवान शिव का भी होता है। इसीलिए इस दिन की पूजा को विशेष महत्व भी दिया जाता है।
माना जाता है कि इस दिन भगवान भोले की मन से पूजा करने पर सारी मनोकामना पूरी हो जाती है। साथ ही करियर और पढ़ाई में सफलता भी मिलती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें आप सोमवार को करके भगवान शिव की कृपा पा सकते हैं।
सोमवार के उपाय
1. सोमवार के दिन भगवान शिव पर जल या दूध का अभिषेक करने से वो अत्यंत प्रसन्न हो जाते हैं। संभव हो तो सोमवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक अवश्य कराएं।
2. यदि किसी व्यक्ति को लम्बे समय से करियर में सफलता नहीं मिली है तो कुलदेवता या कुलदेवी की आराधना सोमवार को जरूर करना चाहिए। बताया जाता है कि कुलदेवी या देवता के रुष्ट हो जाने से परिवार का कोई भी व्यक्ति तरक्की हासिल नहीं कर पाता है।
3. सोमवार के दिन चावल, दूध, चांदी या किसी भी तरह की सफेद रंग की चीज का दान करें। ऐसा करने से शिव के प्रसन्न होने के साथ ही चन्द्रमा भी मजबूत होता है। इससे जीवन में तरक्की की राहें लगातार खुलती चली जाती है।
4. सोमवार के दिन व्यक्ति को सफेद कपड़े पहनना चाहिए और सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए। लगाए। माना जाता है कि ऐसा करने से जल्द ही करियर में सफलता हासिल होती है।
5. सोमवार के दिन खीर खाना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा दो मोती या चांदी के दो बराबर के टुकड़ों में से एक टुकड़े को पानी में बहा दें। इसके बहाने से सोची हुई मुराद पूरी हो जाती है। दूसरे मोती या टुकड़े को जिन्दगीभर अपने पास रखें।

