लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: कन्या राशि पर होगा काम का बोझ, तुला वाले बचें भावुकता से, पढ़ें 21 जनवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2020 07:04 IST

आज का राशिफल: वृश्चिक राशि के जातक अपने वाणी पर संयम रखें। करियर के संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है। पढ़ें 21 जनवरी का राशिफल..

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: मेष राशि के जातक अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देंवृषभ राशि के लोग करियर को लेकर आज चिंताग्रस्त होंगे, कन्या राशि के लिए व्यस्त दिन

मेष 

आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। सुस्ती महसूस करेंगे। व्यवसाय में साझीदार के साथ विवाद हो सकता है। वैसे मध्याहन के बाद परिस्थितियां बदलेंगी। कार्य में सफलता हासिल होगी। पिता की ओर से धन लाभ हो सकता है।

वृषभ

करियर को लेकर आज आप चिंताग्रस्त होंगे। हालांकि, आपको धैर्य रखने की जरूरत है। करियर को लेकर चिता की यह स्थिति अगले कुछ दिन और जारी रह सकती है। अगर आप व्यवसाय में हैं तो इसे लेकर भी आप ज्यादा चिंतित होंगे। मनोबल कमजोर रहेगा। मानसिक परेशानी से ग्रस्त होंगे।

मिथुन

आज घर में क्लेश का योग है। संतान से भी विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज चुनौती वाला दिन है। कोई समाचार आपको निराश कर सकता है।

कर्क

कार्य क्षेत्र में आज आपके लिए सफलता का दिन है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। कार्य बहुत सरलता से पूरे होंगे। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। मित्रों से लाभ मिल सकता है। धातु संबंधित कोई वस्तु खरीदने की सोच रहे हैं तो इसे आज के लिए टाल सकते हैं।

सिंह 

यह समय आपके व्यवसाय और नई योजनाओं को आगे बढ़ाने का उत्तम समय है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। अधिक खर्च का योग है। इसलिए जेब पर ध्यान दें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। उतर्राध में उदर संबंधी रोग परेशान कर सकता है।

कन्या

काम का दबाव और व्यस्त दिन आज आपको थकाने वाला है। स्वास्थ्य वैसे अच्छा रहेगा। लव लाइफ आज आपके लिए कोई सरप्राइज लेकर आयेगा। शादी के संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन से यात्रा के दौरान सतर्क रहें।

तुला

आज पारिवारिक क्लेश आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। गहरे पानी से भी दूर रहें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भावुकता से बचें और सोच-समझकर फैसला लें। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। पढ़ाई में मन लगेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो इस संबंध में शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक

करियर के संबंध में आने वाली किसी अच्छी खबर के संकेत आपको मिल सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। किसी के मन को ठेस पहुंच सकती है। कार्यक्षेत्र में कलह की आशंका है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु

आज का दिन आपके लिए लाभ लेकर आया है। आकस्मिक धन लाभ का योग बन रहा है। पुराने कर्ज लौट सकते हैं। व्यवसाय में भी बड़ा लाभ होने का योग है। हालांकि, पैसे का इस्तेमाल कैसे और कहां करना है, इसे लेकर सतर्क रहे। दोपहर बाद परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।

मकर

परिवार में किसी बड़े का स्वास्थ्य आपकी चिंता को बढ़ा सकता है। आय से अधिक खर्च हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद से बचे। काम के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है।

कुंभ

आज आपका दिन रोमांस और प्रेम से भरा है। उत्साह से आप भरे हुए हैं। किसी करीब से हालांकि विवाद अपने मन को खट्टा कर सकता है। इससे बचने की कोशिश करें। संपत्ति से जुड़ा विवाद सामने आ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन

आज काम और रिश्तों के मामले में बाजी आप मारने वाले हैं। दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है। हालांकि, कोई भी कदम उठाने से पहले जरूर सोच-विचार करें और अतिउत्साह से बचने की कोशिश करें। घर में वातावरण शांतिपूर्ण होगा। व्यापार के लिहाज से भी दिन अच्छा गुजरने वाला है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य