लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: आज सप्ताह का पहला दिन कैसा होगा आपके लिए, पढ़ें 20 जनवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2020 07:11 IST

आज का राशिफल: तुला राशि के लिए आज का दिन शुभ है। विवाह का विचार कर रहे हैं, तो इस संबंध में सकारात्मक समाचार मिल सकता है। पढ़ें 20 जनवरी का राशिफल..

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: मिथुन राशि के जातक अपने फैसलों को लेकर उलझन में रहेंगेकर्क राशि के जातक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वाद-विवाद से दूर रहें

मेष

पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन आज बहुत अच्छा रहने वाला है। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। हालांकि, मेहनत के अनुसार नतीजा नहीं मिलने से निराशा हो सकती हैं। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। क्रोध और अपनी वाणी पर संयम रखें।

वृषभ

आज किसी नये रिलेशनशिप में जा सकते हैं। विपरित लिंगीय आकर्षण बढ़ेगा। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे। नई नौकरी तलाश रहे तो इस संदर्भ में अच्छा समाचार मिल सकता है। संपत्ति में पैसे निवेश के मसले को आज के लिए टालना बेहतर होगा।

मिथुन

आज अपने फैसलों को लेकर उलझन में रहेंगे। कल्पनाओं में दुनिया से बाहर निकलकर कुछ नया करने के लिए गंभीरता से विचार करेंगे और इसलिए भविष्य में सफलता मिल सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। परिवार जनों के साथ परस्पर मनमुटाव ना बढे़ इसका ध्यान रखिएगा। अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा।

कर्क

आज स्वास्थ्य आपके लिए थोड़ी मुश्किलें पैदा कर सकता है। गैरजरूरी चर्चाओं से खुद को दूर रखें। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। रूके हुए पैसे वापस आयेंगे। मनपसंद खान-पान मिलने की उम्मीद रखें। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा।

सिंह

आज आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। अपने कार्य से संबंधित योजनाओं में सफल होंगे। प्रवास-पर्यटन को आज हो सके तो टाल दीजिएगा। मध्याहन के बाद समय आपके अनुकूल होने का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति का समाचार मिल सकता है।

कन्या आज आप अपने कार्यों और लक्ष्यों को लेकर उलझन में रहेंगे। आपकी सुबह इसी उधेड़बुन में गुजरेगी कि पहले क्या करें। कला क्षेत्र में और पढ़ने-लिखने में रुचि रहेगी। मित्रों और संतान पक्ष से लाभ होगा। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आकस्मिक धन लाभ की भी उम्मीद कर सकते हैं।

तुला 

आज नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। विवाह का विचार कर रहे हैं तो इस संबंध में कुछ सकारात्मक समाचार मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय अपना ध्यान रखें।

वृश्चिक

आज आपके लिए आर्थिक परेशानियों से सामना करने का दिन हैं। अचानक पैसे की जरूरत से आप तनाव महसूस करेंगे। हालांकि, दोपहर के बाद चीजें पटरी पर लौटने लगेंगी। शाम अच्छी रहेगी और आप किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। नकारात्कमता को खुद से दूर रखें। 

धनु

आज कार्यस्थल पर आपको अपने वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की खास जरूरत है। किसी के साथ विवाद हो सकता है। संपत्ति के मामले में भी कानून पचड़े का सामना करना पड़ सकता है। मध्याहन के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा।

मकर

आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। अपने सहकर्मियों और दोस्तों को इंप्रेस करने के लिए कुछ अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। अपने प्रेमी/प्रेयसी के साथ शाम को अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।

कुंभ 

आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। विचारों में उग्रता रहेगी। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है। वाणी पर संयम रखें नहीं तो बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। नए कार्य को आज शुरू नहीं करें।

मीन

आज तमाम मुश्किलों के बावजूद आपके लिए दिन ठीक रहने वाला है। दोपहर में किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 07 December 2025: आज इन 3 राशियों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, वित्तीय नुकसान की संभावना

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार