लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: वृषभ वाले आज वाद-विवाद से बचें, कन्या राशि के लिए शुभ रहेगा दिन, जानिए अपना भी हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2020 07:14 IST

आज का राशिफल: तुला राशि के जातक आज आशावादी और पॉजिटिव उर्जा से भरपूर होंगे। कुंभ राशि के जातकों को आज संभलकर रहने की जरूरत है। पढ़ें 19 जनवरी का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: मीन राशि के जातक अपने फैसलों को लेकर उलझन में होंगे सिंह राशि के जातक आज कार्यस्थल पर आज छोटी-छोटी जिम्मेदारियों या कार्य को नजरअंदाज नहीं करें

मेष

आज आपका दिन प्यार-मोहब्बत से गुलजार रहेगा। खर्च को लेकर जरूर थोड़ा सावधान रहे। कहीं पैसे निवेश के फैसले को आज के लिए टाल दें। दिन मध्यम रहने वाला है। वाहन चलाते समय खुद का ध्यान रखें। लक्ष्मी जी की कृपा हो सकती है। बिजनेस में भी लाभ मिलेगा।

वृषभ

आज किसी ऐसी उलझन या विषय में फंस सकते हैं जिसका अनुभव बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। अपयश की आशंका है इसलिए गैर-जरूरी वाद विवाद से भी बचने की कोशिश करें। किसी विवाद को लंबा और बेवजह तूल नहीं दें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन मध्यम है और बिना किसी आपाधापी या परेशानी के दिन गुजरेगा।

मिथुन

आज आपके लिए मनोरंजन और मौज-मस्ती में खुद को व्यस्त करने का दिन है। पुराने दोस्तों या करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात होगी और आप अच्छा समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। खानपान का ध्यान रखें। उदर संबंधी रोग का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क

जॉब या बिजनेस में किसी नई जिम्मेदारी के लिए खुद को आज तैयार रखें। मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से थकान आपको व्यग्र बनाएगी। संपत्ति संबंधी विवाद आज आपके हित में नहीं है। इससे दूर रहें। विदेश से शुभ समाचार आ सकता है।

सिंह

कार्यस्थल पर आज छोटी-छोटी जिम्मेदारियों या कार्य को नजरअंदाज नहीं करें। बाद में मुश्किल बढ़ सकती है। खर्च पर नियंत्रण रखें। पूंजी- निवेश करनेवालों के लिए समय लाभदायी रहेगा। दोपहर बाद आप अधिक भावनाशील बनेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

कन्या

आज का दिन आपके लिए शुभ है। स्वभाव से लोगों के दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। काम में भी सफलता मिलेगी। हालांकि, ध्यान रखें कि सफलता के कारण आप अहंकार का शिकार न हो। इसे संभालने की भी आज आपको जरूरत है।

तुला

आज आप आशावादी और पॉजिटिव उर्जा से भरपूर हैं। पूरे दिन आपकी उर्जा देखते ही बनेगी। इसका फायदा आपको अपने काम पर मिलेगा। अच्छा दिन होगा और शाम को आप दोस्तों या परिवार के साथ पार्टी कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज उम्मीद से अलग कुछ ऐसे खर्च होंगे, जिसके बारे में आपने अनुमान भी नहीं लगाया होगा। यह भी हो सकता है कि आप किसी पास की जगह पर अचानक पिकनिक या छुट्टी के लिए जा सकते हैं। यात्रा अच्छी रहेगी। अगर आप यात्रा पर नहीं जाते हैं तो भी अपने पुराने दोस्तों के साथ शाम का समय बिताने का मौका मिलेगा।

धनु

आज का दिन आप की आय में वृद्धि और लाभ का संकेत दे रहा है। मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लाभ की भी संभावना है। वाणी पर संयम बरतिएगा। किसी से तकरार न हो इसका ध्यान रखें।

मकर

आज आपके लिए दिन अच्छा है। कुछ समस्याएं और काम का बोझ भी आएगा लेकिन इसे आप अपनी चतुराई और धैर्य से पार पा लेंगे। आपके आसपास के लोगों को आपकी यह शैली पसंद आएगी। खासकर आपके कार्य स्थल पर आपके बॉस आपके काम से खुश होंगे।

कुंभ

व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज संभलकर चलना आवश्यक है। कार्यस्थल पर भी ऊपरी अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय विवेक रखें। संतानों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। 

मीन

आज आप उलझन में होंगे और यह आपके स्वभाव के विपरीत है। इसलिए आज आपको कोई फैसला लेने से पहले काफी सोच-विचार की जरूरत है। रिलेशनशिप और लव अफेयर्स के मामलों में भी सावधानी बरतें। जल्दबाजी में फैसला न लें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य