लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: आज शनिवार का दिन कैसा रहने वाला है आपके लिए, पढ़ें 18 जनवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2020 07:05 IST

आज का राशिफल: मकर राशि के दांपत्य जीवन में विवाद की आशंका है। मामूली बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। विवाद या बेवजह चर्चा से दूर रहें। पढ़ें, 18 जनवरी का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: वृषभ राशि के जातक भावुकता पर रखें काबू, विवाद की आशंकाकर्क राशि के जातकों को खराब स्वास्थ्य से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है

मेष

आपकी जिंदगी में किसी नये शख्स क आगमन हो सकता है जो आगे जाकर महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। आज नये काम शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और दिन अच्छा रहने वाला है। मनोरंजन पर भी पैसे खर्च होंगे।

वृषभ

आज अपनी भावुकता पर काबू रखें। किसी के साथ विवाद होने की आशंका है। इसलिए किसी के साथ बेवजह विवाद में नहीं उलझे। शाम का समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है परिवार के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा।

मिथुन

अपने प्यार को प्रदर्शित या जाहिर के लिए आज का दिन अच्छा है। एक अच्छा और मौज-मस्ती भरा दिन आपके सामने सामने है। इसका आनंद लें। खर्च में थोड़ी अधिकता रहेगी। इसका ध्यान रखें। व्यापार और नौकरी में तरक्की के योग हैं।

कर्क

आज खराब स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद भी हो सकता है। स्त्री वर्ग से विवाद से बचें। नुकसान हो सकता है। सिंह

आज अपने दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। निर्धारित कार्य समये से पूरे होंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होगा।

कन्या

आज विज्ञान और तकनीक में आपकी रूचि बढ़ेगी। छात्रों को भी पढ़ाई में मन लगेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। दूर रह रहे संतानों से शुभ समाचार मिलेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह के संबंध में अच्छी खबर मिल सकती है।

तुला

नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आय वृद्धि या फिर पदोन्नति का समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। दाम्पत्य जीवन में  सुख- शांति रहेगी। अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं।

वृश्चिक

दिन में कुछ मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सुस्ती छाई रहेगी। निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे। सीनियर अधिकारी या बॉस के साथ वाद- विवाद में फंसने से बचें। वाणी पर संयम रखें। संतान के संबंध में अच्छा समाचर प्राप्त होगा।

धनु

आज परिवार की जरूरतों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में अगर खटास चल रही है तो आज इसमें बदलाव आयेगा। मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नये काम की शुरुआत आज के लिए टालना बेहतर रहेगा। 

मकर

दांपत्य जीवन में विवाद की आशंका है। मामूली बातों को लेकर मनमुटाव हो सकता है। व्यापार संबंधी फैसलों में धैर्य से काम लें। रूका हुआ धन वापस आ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम होगा। पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात हो सकती है।

कुंभ

मेहनत का फल मीठा होता है और आज आप इसका अनुभव कर सकेंगे। हर परिस्थिति से खुद को सफलतापूर्वक बाहर निकालने में कामयाब होंगे। जिम्मेदारियां अधिक हैं लेकिन आप अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर हैं। विदेश जाने की संभावना बन सकती है।

मीन

ऑफिस में अपने सीनियर अधिकारियों की नजर से आज बच कर रहें। शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। अनैतिक कामवृति से बचने की कोशिश करें। मुश्किल बढ़ सकती है।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य