लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: होलिका दहन पर आज क्या कहता है आपका भाग्य, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 9, 2020 07:10 IST

आज का राशिफल: मकर राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। उत्साह से आप भरे होंगे। वृश्चिक राशि को जरूर अपने क्रोध पर काबू करने की जरूरत है। पढ़ें 9 मार्च का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: मिथुन राशि के लिए खर्च की अधिकता, इसका ध्यान रखेंकर्क जातक भी वाद-विवाद से बचें, बिजनेस के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं

मेष: आज आपके लिए दिन मिश्रित फल लेकर आया है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार का वातावरण भी अच्छा होगा। वाणी पर संयम रखें। धार्मिक कार्यों के पीछे धन खर्च होगा। 

वृषभ: व्यवसाय के लिए भी दिन लाभदायी है। मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोर्ट- कचहरी के कार्य में संभलकर आगे बढ़ें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।  

मिथुन: कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। इसका ध्यान रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपको अपने भविष्य और करियर को लेकर अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं।

कर्क: बिजनेस के लिए दिन अनुकूल नहीं है। वाद-विवाद से बचें। कार्य पूरा होने में मुश्किल होगी। संतान की प्रगति होगी। स्वास्थ्य अच्छा होगा।

सिंह: परिवारजनों के साथ संबंधों में कुछ कड़वाहट आ सकती है। वाणी पर संयम रखें और क्रोध नहीं करें। खराब स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। शल्य क्रिया को आज के लिए टालना बेहतर है।

कन्या: मान-सम्मान बढेगा और धनलाभ होने के भी संकेत मिल रहे हैं। सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारी आपके कार्य से खुश होंगे। मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का आयोजन भी हो सकता है।

तुला: आज आप अत्यधिक भावुक रहेंगे। पारिवारिक उलझने थोड़ी परेशान कर सकती हैं। कोई फैसला लेते हुए ज्यादा सोचें और विचार करें। नये करार के लिए दिन अच्छा है।

वृश्चिक: आज अपने क्रोध पर काबू रखें। काम का दबाव रहेगा। सीनियर अधिकारियों से मनमुटाव या बहस हो सकती है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। नई परियोजनाओं में हाथ आजमाया जा सकता है। 

धनु: स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को कार्य में सफलता मिलेगी। नये कार्यों से आज खुद को दूर ही रखें।

मकर: आज आप उत्साह से भरे होंगे। इसका फायदा आपको अपने कार्यों में नजर आयेगा। नौकरी खोज रहे जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे। किसी दूसरे के विवाद से खुद को दूर रखने की कोशिश करें।

कुंभ: आज आपकी रूचि धार्मिक कार्यों की ओर होगी। नए कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। प्रिय जनों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेगें। माता का स्वास्थ्य चिंतित कर सकता है। मीन: करियर को लेकर चिंता रह सकती है। शादी के इच्छुक जातकों के लिए दिन अच्छा है।  शुभ समाचार मिलेंगे। नये कार्यों को आज के लिए टाल दें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स