लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: रविवार का आज का दिन कैसा होगा आपके लिए, पढ़ें 8 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2020 07:11 IST

आज का राशिफल: कुंभ राशि के जातक आज खुद को किसी नई जिम्मेदारी के लिए तैयार रखें। वहीं, धनु राशि के जातक क्रोध पर संयम रखें। पढ़ें 8 मार्च का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: विवाह के इच्छुक कर्क राशि के जातकों को मिल सकता है शुभ समाचारकन्या राशि के लिए आज परेशानियों वाला दिन, आर्थिक मुद्दे कर सकते हैं परेशान

मेष 

परिवारजनों के साथ उग्र वाद-विवाद संभव है। छाती में दर्द या अन्य किसी विकार से व्यग्रता का अनुभव होगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। गैरजरूरी खर्च से बचें। मन चिंताग्रस्त रह सकता है। 

वृषभ

आज विरोधियों पर जीत हासिल करने में कामयाब होंगे। सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मानहानि से बचकर चलें। अधूरे कार्य आसानी से पूरे होंगे।

मिथुन

आज मन क्रोधित रहेगा। विवाद हो सकता है। इसलिए संभलकर चलें। व्यग्रता का अनुभव होगा। व्यर्थ धन का व्यय होगा। मध्याहन के बाद दिन बदलेंगे। आर्थिक लाभ भी होगा। भाई-बंधुओं के साथ प्रेम बढ़ेगा। 

कर्क 

आज नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। विवाह का विचार कर रहे हैं तो इस संबंध में कुछ सकारात्मक समाचार मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय अपना ध्यान रखें।

सिंह

आज किसी नये रिलेशनशिप में जा सकते हैं। विपरित लिंगीय आकर्षण बढ़ेगा। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे। नई नौकरी तलाश रहे तो इस संदर्भ में अच्छा समाचार मिल सकता है। संपत्ति में पैसे निवेश के मसले को आज के लिए टालना बेहतर होगा।

कन्या

आज आपके लिए आर्थिक परेशानियों से सामना करने का दिन हैं। अचानक पैसे की जरूरत से आप तनाव महसूस करेंगे। हालांकि, दोपहर के बाद चीजें पटरी पर लौटने लगेंगी। शाम अच्छी रहेगी और आप किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। नकारात्कमता को खुद से दूर रखें। 

तुला

आज आप अपने कार्यों और लक्ष्यों को लेकर उलझन में रहेंगे। आपकी सुबह इसी उधेड़बुन में गुजरेगी कि पहले क्या करें। कला क्षेत्र में और पढ़ने-लिखने में रुचि रहेगी। मित्रों और संतान पक्ष से लाभ होगा। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आकस्मिक धन लाभ की भी उम्मीद कर सकते हैं। 

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। अपने सहकर्मियों और दोस्तों को इंप्रेस करने के लिए कुछ अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। अपने प्रेमी/प्रेयसी के साथ शाम को अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।

धनु

आज कोई भी नया कार्य शुरू करने से बचें। क्रोध पर संयम रखिएगा। दोपहर बाद पारिवारिक कठिनाइयां कम होंगी। मित्रों के साथ अच्छा और आनंद का समय व्यतीत करेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा होगी।

मकर 

आजका दिन मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको लाभ होगा। खान-पान का लेकिन ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों को मन से दूर रखें। परिवार में विवाद हो सकता है।

कुंभ 

जॉब या बिजनेस में किसी नई जिम्मेदारी के लिए खुद को आज तैयार रखें। मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से थकान आपको व्यग्र बनाएगी। संपत्ति संबंधी विवाद आज आपके हित में नहीं है। इससे दूर रहें। विदेश से शुभ समाचार आ सकता है।

मीन

अशांति आज आपके मन पर छाया रहेगा। धन अधिक खर्च होगा। शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर भी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। बाद में परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिताएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में व्यवसाय में लाभ होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स