आज का राशिफल: भगवान विष्णु के आमलकी एकादशी पर कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 6 मार्च का राशिफल
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 6, 2020 08:46 IST2020-03-06T08:46:15+5:302020-03-06T08:46:15+5:30
आज का राशिफल: धनु राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम है। वृश्चिक जातकों के लिए कारोबार के लिहाज से दिन अनुकूल है। पढ़ें 6 मार्च का राशिफल..

6 मार्च का राशिफल
मेष: आर्थिक प्रगति का दिन है। मानसिक अवसाद रह सकता है। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रहेगी। वाणी पर संयम रखें और विवाद में नहीं उलझे।
वृषभ: भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। मुकदमे, व्यवसायिक कार्यों के लिए अनुकूल है। दिनमान अच्छा है। संपत्ति के कार्यों में सफलता मिलेगी।
मिथुन: भूमि, वाहनादि के लिए दिन सुखद है। व्यापार की स्थिति सम बनी रहेगी। भाग्य की अनुकूलता मिलेगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
कर्क: भूमि, निर्माण कार्यों के लिए शुभद है। रूके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। दिनमान अच्छा है। वाहन चलाने या यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।
सिंह: धार्मिक कार्यों का योग बन रहा है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। न्यायिक कार्यों में यश मिलने का योग है। दिनमान मध्यम है।
कन्या: स्थायी संपत्ति से लाभ मिल सकता है। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। दिनमान अच्छा है। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।
तुला: राजकीय क्षेत्र में यश का दिन है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के लिए दिनमान मध्यम है। खान-पान का ध्यान रखें।
वृश्चिक: भूमि क्रय-विक्रय की संभावना बन रही है। कारोबार के लिए दिन अनुकूल है। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा।
धनु: कार्यक्षेत्र, कारोबार के लिए स्थिति यथावत रहने वाली है। प्रवास के योग निर्माण होते हैं। दिनमान मध्यम है।
मकर: नौकरीपेशा जातक के लिए दिन अनुकूल है। प्रोमोशन की खबर मिल सकती है। कारोबार में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ: बौद्धिक कार्यक्षेत्र से जुड़े जातक के लिए समय यशप्रद है। सेहत को लेकर थोड़ा अपना ध्यान रखें। दिनमान मिश्रित फल देगा।
मीन: वाहन क्रय-विक्रय के योग निर्माण होते हैं। आवक के स्रोत में वृद्धि का योग है। भाग्य का साथ मिलेगा।