लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: वृश्चिक राशि के लिए बिजनेस में आज मुनाफे का योग, जानें दूसरी राशियों का क्या है हाल, पढ़ें राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2020 07:13 IST

आज का राशिफल: कुंभ राशि के कला क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। वहीं, धनु राशि के लिए भाग्य और मौके के मामले में आज का दिन आपके लिए चुनौती भरा है। पढ़ें 4 मार्च का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: मकर राशि के लिए व्यापार धंधे में खूब सफलता के योगकन्या राशि के जातकों के लिए व्यस्त दिन, थकाने वाला होगा दिन

मेष

आज एक व्यस्त दिन आपके सामने है। मित्रों या सहकर्मियों के साथ विचारों को लेकर द्वंद हो सकता है। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। एक आशा से भरा दिन आपने सामने है। परिश्रम करें। अच्छा फल मिलेगा। दिन बिना किसी और बड़ी समस्या के गुजरेगा।

वृषभ

कुछ बातों को लेकर आप उलझन में रख सकते हैं। किसी अप्रिय परिस्थिति में फंसने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। वाणी पर संयम रखना जरूरी है। इसके बावजूद अपने संवाद के कारण आप छाए रहेंगे और आसपास के लोगों क प्रभावित करने में कामयाब रहंगे।

मिथुन

तन मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। घर या कहीं बाहर दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। बाहर जाने का प्रसंग बनेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग है। किसी भी प्रकार के नकारात्मक भावना को प्रवेश नहीं करने दें। हर स्थिति में मन को काबू में रखना चाहिए।

कर्क

आज से ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। बोलने पर संयम रखें और किसी के साथ वाद-विवाद में नहीं फंसे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाह न रहें। अपयश हो सकता है।

सिंह

आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण उलझन में रहेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आप को लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। 

कन्या

आज आपका दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। कई सारी परिस्थितियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। खासकर अगर आप बिजनेस में हैं तो कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं या इस संबंध में योजना बना सकते हैं। दिन थकाने वाला रहेगा लेकिन याद रखें दिन खत्म होने के साथ-साथ सभी चीजें पटरी पर भी लौटने लगेंगी।

तुला

आज आप खुशी के साथ-साथ थोड़े दुख का भी सामना करेंगे। घर और परिवार से जुड़े काम आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगे। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके हाथ में होंगी और आप अपनी कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं। शाम आप अपने प्रियजन के साथ बिताएंगे।

वृश्चिक

आप बिजनेस में हैं तो आज बड़े मुनाफे का योग है। यह मुनाफा आपके लिए एक नया रिकॉर्ड होगा। हालांकि, इसके साथ-साथ शाम थोड़ी खर्चीली होगी लेकिन आप इसका आनंद उठाएंगे।

धनु

भाग्य और मौके के मामले में आज का दिन आपके लिए चुनौती भरा है। आपकी गलती नहीं है, इसके बावजूद आप कुछ अनचाहे परिस्थिति में फंस सकते हैं। हालांकि, आप ऐसी परिस्थिति से निपटना जानते हैं। वैसे, बहस और विवाद से आज जरूर बचने की कोशिश करें।

मकर

आज व्यापार धंधे में खूब सफलता के योग हैं। किसी के साथ पैसो की लेन-देन में सावधानी बरतें। देश- विदेश में व्यवसाय करनेवालों को फायदा होगा। घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीता लेंगे। धन लाभ का योग है। कार्य में यश मिलेगा। 

कुंभ

आज कला क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। विचार को लेकर उलझन की स्थिति बनी रहेगी और आप एक बात पर स्थिर नहीं रहेंगे। स्त्री जातक अपनी वाणी पर काबू रखें। नये काम की शुरुआत आज हो सके तो टाल दें।

मीन 

मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों के लेनदेन में सावधानी बरतें। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसका ख्याल रखें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेतराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स