लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: चैत्र नवरात्रि आज से शुरू, जानें आपकी राशि पर कैसे पड़ेगा असर, पढ़ें 25 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2020 06:39 IST

ज्योतिषशास्त्र में राशियों का महत्वपूर्ण स्थान है। कुल 12 राशि होती हैं। जन्म के समय चंद्रमा की स्थिति के अनुसार किसी भी व्यक्ति की राशि निर्धारित होती है। हमारी राशि नौ ग्रह और नक्षत्रों से प्रभावित होती रहती है। इसलिए हर दिन अलग-अलग राशि वाले लोगों के लिए भविष्य, सफलता, दोष, दिक्कत को लेकर अलग-अलग निर्देश या बातें सामने आती हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देआज चैत्र मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है, इसका प्रभाव हर राशि पर पड़ेगा.आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ है, वो नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं.

जानें 25 मार्च का राशिफल

मेष

इस राशि वालों के स्वास्थ्य पर असर पड़ेा। सर्दी, खांसी और बुखार के अलावा शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने होंगे। किसी भी प्रकार लुभावने ऑफरों को ठुकरा दें। किसी से कर्ज भी ना लें।

वृषभ

आय और व्यापार में बढ़ोत्तरी के योग हैं। परिजनों और दोस्तों के साथ आनंद के पल बीतेंगे। पर्यटन की संभावना है। इस राशि आज विशेष रूप से महिलाओं को लाभ होगा। जीवनसाथी के आत्मीयता बढ़ेगी।

मिथुन

हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। घर, ऑफिस और सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण से बनने से हर्ष महसूस होगा। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा और उत्तम सांसारिक सुख मिलेगा।

कर्क

स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। भाग्यवृद्धि के अवसर से मन प्रसन्नचित्त रहेगा। नौकरी पेशा वालों को लाभ होने की संभावना दिख रही है। आज मां दुर्गा की आराधना जरूर करें।

सिंह

स्वास्थ्य संबंधी विकार हो सकते हैं। आज के दिन क्रोध और वाणी पर संयम रखें। परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। बाहर खाना पीना ना खाएं, इससे तबीयत खराब हो सकती है। मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे।

कन्या

आज चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष भी शुरू हो रहा है। नए वस्त्र खरीद कर पहन सकते हैं। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में ख्याति मिलेगी। स्त्री वर्ग से विशेष लाभ होगा। लोगों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनेंगे।

तुला

ऑफिस में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। परिश्रम करेंगे तो प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे क्योंकि नौकरी-पेशा लोगों के लिए आज का दिन बेहद लाभकारी है। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा और स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। संतान के बारे में शुभ समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक

ताजगी का अभाव रहेगा। परिवार में क्लेश होने की संभावना। मां का स्वास्थ्य खराब रहेगा। नदी, तालाब और समुद्र जैसे जलाशयों से संभलकर रहें। मन ज्यादा अशांत मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा करें।

धनु

आपका पूरा दिन सुखमय बीतेगा और अनुकूल स्थिति होने के चलते सारे कार्य सरलतापूर्वक होंगे। व्यापार-नौकरी में आर्थिक लाभ की संभावना है। आज के दिन कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं। यह दिन हिंदू पंचांग के अनुसार बेहद शुभ है।

मकर

स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी। अनावश्यक खर्च और धनहानि का योग है। किसी भी उलझन में ना रहें, इससे निर्णयशक्ति प्रभावित होगा। वाणी पर संयम नहीं रखेंगे तो वादविवाद होंगे। कार्य में कम सफलता मिलेगी।

कुंभ

हिंदू वर्ष के नए साल के पहले दिन आप आनंद, उत्साह और प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। दोस्तों और परिजनों के साथ आनंद उठाने का अवसर मिलेगा। मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा।

मीन

आज के दिन नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। सफलता मिलने के आसार हैं। अगर किसी भी निर्णय को लेकर मन में दुविधा की स्थिति है तो आज के दिन टाल दें। धार्मिक-मांगलिक कार्यों पर जोर रहेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स