लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: इन राशि वालों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा असर, पढ़ें 24 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2020 07:05 IST

ज्योतिषशास्त्र में राशियों का महत्वपूर्ण स्थान है। कुल 12 राशि होती हैं। जन्म के समय चंद्रमा की स्थिति के अनुसार किसी भी व्यक्ति की राशि निर्धारित होती है। हमारी राशि नौ ग्रह और नक्षत्रों से प्रभावित होती रहती है। इसलिए हर दिन अलग-अलग राशि वाले लोगों के लिए भविष्य, सफलता, दोष, दिक्कत को लेकर अलग-अलग निर्देश या बातें सामने आती हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकर्क राशि वालों के विदेश यात्रा के संयोग बन रहे हैं.वृश्चिक राशि वालों को धन की हानि हो सकती है.

जानें 24 मार्च का राशिफल

मेष

स्वास्थ्य खराब रहेगा। सर्दी और बुखार के अलावा मन भी कमजोर होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। आज के दिन सही जगह ही पूंजी का निवेश करें, अन्यथा ना करें।

वृषभ

परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी और दांपत्य सुख मिलेगा। बेटे और पत्नी से शुभ समाचार मिलेंगे। आय और व्यापार- धंधे में बढ़ोत्तरी होगी। व्यापार के क्षेत्र में संपर्क और पहचान वालों से लाभ होगा। 

मिथुन

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन है। जॉब-कारोबार में आपके कामों की तारीफ होगी। पदोन्नति का योग है। समाज-परिवार में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कामकाज में भी सफलता मिलेगी।

कर्क

मन और तन प्रफुल्लित रहेगा। नौकरी-पेशावालों को लाभ के संयोग। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। विदेश यात्रा के संयोग भी बन रहे हैं।

सिंह

आज के दिन स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए विशेष सतर्कता बरतें और बाहर खाने-पीने से बचें। इलाज में धर्न खर्च होगा। मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। भगवान की पूजा में कुछ देर समय बिताने से मन को थोड़ी शांति मिलेगी।

कन्या

आज आपकी जो भी आशाएं हैं, वो पूरी हो सकती हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे।

तुला

कामकाज में लाभ होगा। मित्रों एवं परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शरीर में जोश एवं फुर्ती देखने को मिलेगी। आर्थिक लाभ की संभावना है।

वृश्चिक

इन राशि वालों आज आर्थिक हानि हो सकती है। आज के दिन शेयर बाजार सहित कहीं भी निवेश ना करें। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेंगी, संभव हो तो यात्रा करने के बचें।

धनु

आत्‍मसंयत रहें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती हे। तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिजनों के सम्बंध में चिंता रहेगी। कम नींद और सही समय पर भोजन न मिलने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा। 

मकर

परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होंगे।व्यापार- धंधे में आर्थिक लाभ होगा। भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात होगी। 

कुंभ

इस राशि वालों को आज के दिन चुप ही रहना बेहतर होगा। वाद-विवाद ना करें और वाणी पर संयम रखने से बहुत सारी समस्याओं को टाल सकते हैं। स्वास्थ्य खराब होने के साथ आर्थिक हानि भी हो सकती है।

मीन

उत्साह और आनंद का संचार होगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। परिजनों के साथ बाहर जाने और भोजन करने का संयोग है। यात्रा का भी संयोग बन रहा है।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स