लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: आपके भाग्य में आज क्या है, शुक्रवार का दिन कैसा रहने वाला है आपके लिए, पढ़ें 24 अप्रैल का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2020 06:58 IST

आज का राशिफल: वृषभ जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी मसले आपको परेशान कर सकते हैं। वहीं, सिंह जातकों की रूचि धार्मिक कार्यों में आज बढ़ेगी। पढ़ें 24 अप्रैल का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: वृश्चिक जातक आज अपने उग्र स्वभाव पर रखें काबूमीन राशि के लिए आज एक व्यस्त दिन है, काम की अधिकता होगी और दबाव महसूस करेंगे

मेष 

आज आप रोज के कामकाज से दूर रहने की कोशिश करेंगे। सुस्ती छाई रहेगी। व्यापार में लाभ का योग है। वाणी पर संयम रखें और किसी विवाद से बचने की कोशिश करें।  

वृषभ

आज स्वास्थ्य संबंधी मसले आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान का विशेष ध्यान रखें। पाचन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। आर्थिक लाभ की संभावना है। इस लिहाज से दिन अच्छा है। भाईयों से लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को राहत पहुंचाने वाला समाचार मिलेगा।

मिथुन

आज आपको कोई सरप्राइज अपने पार्टनर या जीवनसाथी की ओर से मिल सकता है। खर्च का भी योग बन रहा है। किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात या बात हो सकती है। संपत्ति विवाद में फिलहाल कोई राहत अभी नहीं मिलने जा रहा है।

कर्क

व्यापार में आज कुछ नया शुरू करने के बारे में आप गंभीरता से विचार कर सकते हैं। खान-पान में ध्यान रखने की जरूरत है। उदर संबंधी रोग परेशान कर सकता है। करियर के लिहाज से दिन अच्छा है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह 

आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। व्यवसाय के लिए विदेश जाने का योग अगले कुछ दिन में बन सकता है। परिवारजनों में आनंद का वातावरण होगा। जीवनसाथी से मधुर संबंध होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पिता की ओर से लाभ मिल सकता है। 

कन्या

आज आप उर्जा और उत्साह से भरपूर होंगे। अपनी बातों से आसपास के और खासकर कार्यस्थल पर लोगों का दिल जीतने में कामयाब होंगे। ऑफिस में सीनियर अधिकारी का साथ मिलेगा। परिश्रम का भरपूर फल मिलेगा। संतान के विषय में शुभ समाचार मिल सकते हैं।  

तुला

आज आपके लिए दिन को नये सिरे से शुरू करना होगा। आपने कुछ योजनाएं आज के लिए बनाई थी लेकिन संभव है कि इसमें आपको बदलाव करना पड़े। वैसे, बदली हुई योजनाओ के बावजूद आप सफल होंगे और इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में सुखद वातावरण रहेगा। समाज में यश मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा होगा।

वृश्चिक

आज आपका दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है। आसपास के लोगों का सहयोग मिलेगा। उग्र स्वभाव पर काबू रखें। किसी पुराने मित्र से हालांकि अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। शाम के बाद मानसिक तनाव हावी रहेगा।

धनु

आज घर की जिम्मेदारियों का बोझ आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में लाभ का योग है। छात्रों के लिए दिन बहुत अच्छा है। किसी विशेष संबंध में विदेश यात्रा का योग बन सकता है। दोस्तों को सहयोग मिलेगा।

मकर

आज आप पुरानी बातों को याद करेंगे या यूं कह लीजिए उन बातों की याद आयेगी। कार्यस्थल पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उतर्राध में मानसिक थकान महसूस करेंगे। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपने पार्टनर से कुछ बात करना चाहते हैं तो इसे टाले नहीं और उस दिशा में आगे बढ़ें।

कुंभ

आज आपको कानूनी दस्तावेजों या कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। माता के स्वास्थ्य के कारण चिंता हो सकती है। आर्थिक कष्ट होने की संभावना है।

मीन

आज आपके सामने एक व्यस्त दिन है। काम की अधिकता होगी और आप दबाव महसूस करेंगे। दोपहर बाद चीजें आपके हिसाब से होंगी और राहत महसूस करेंगे। शाम को दोस्तों या अपने जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। जेब पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य