आज का राशिफल: क्या कहते सितारे, आज का दिन आपके लिए कैसा होगा, पढ़ें 23 अप्रैल का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2020 07:01 IST2020-04-23T07:01:49+5:302020-04-23T07:01:49+5:30

आज का राशिफल: वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम है। हालांकि, उन्हें वाणी और क्रोध पर संयम रखने की जरूरत है। कन्या जातक को मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें राशिफल...

aaj ka rashifal today horoscope 23 april 2020 rashifal today astrology according to zodiac signs | आज का राशिफल: क्या कहते सितारे, आज का दिन आपके लिए कैसा होगा, पढ़ें 23 अप्रैल का राशिफल

23 अप्रैल का राशिफल

Highlightsआज का राशिफल: कुंभ जातक गैरजरूररी विवाद में आज खुद को नहीं डालेधनु जातकों के लिए अच्छा समय, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी

मेष: जीवन साथी को आर्थिक लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिए दिन मध्यम है। संतान पक्ष को सहयोग मिलेगा। यात्रा को टालना बेहतर रहेगा।

वृषभ: मांगलिक धार्मिक कार्यों में सहभागी होंगे। आय-व्यय की स्थिति सम बनी रहेगी। वाणी और क्रोध पर संयम रखें।

मिथुन: राजकीय पक्ष से सहयोग मिल सकता है। रूका हुआ धन वापस मिलेगा। भाग्य की अनुकूलता होगी। जीवनसाथ के साथ संबंध मधुर होंगे।

कर्क: कारोबार-कार्यक्षेत्र के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक सुख मिलेगा। भाग्य आपके साथ है। पुराने मित्रों से बातचीत से मन प्रसन्न होगा।

सिंह: पारिवारिक चिंतन रहेगा। भाग्य की अनुकूलता है। वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित हो सकता है।

कन्या: मानसिक तनाव रह सकता है। मन स्थिति चल-विचल बनी रहेगी। आर्थिक सुख मिलेगा। दिनमान मध्यम है।
संतान पक्ष को लेकर चिंता रह सकती है।

तुला: संतानपक्ष का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। सेहत के लिए दिन अनुकूल है। अध्ययन की ओर रूचि बढ़ सकती है।

वृश्चिक: जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति चिंतन रह सकता है। प्रवास से बचाव करना चाहिए। दिन मध्यम है। संपत्ति विवाद से परेशानी संभव है।

धनु: कर्मक्षेत्र-कारोबार के लिए समय यथावत है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष को उन्नति मिलेगी।

मकर: संतान पक्ष को लेकर चिंतन बना रह सकता है। रोजगार के लिए भी समय बहुत शुभ नहीं है। दिन मध्यम बना रहेगा।

कुंभ: सुखद समाचार प्राप्त होंगे। आर्थिक प्रापंचिक सुखद होगा। किसी गैरजरूररी विवाद में खुद को नहीं डाले, कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

मीन: परिवारजनों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक सुखद रहेगा। भूमि-स्थायी संपत्ति से लाभ मिल सकता है।

Web Title: aaj ka rashifal today horoscope 23 april 2020 rashifal today astrology according to zodiac signs

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे