लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले आज रहें सतर्क, सिंह जातकों के लिए शानदार रहने वाला है दिन, पढ़ें 22 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2020 07:04 IST

आज का राशिफल: कन्या राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन शुभ है। सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पढ़ें 22 मार्च का राशिफल..

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: कुंभ राशि के जातकों का स्वास्थ्य खराब रह सकता है, ध्यान रखेंकर्क जातक दैनिक कार्यों से अलग परिवार पर दें ध्यान, मिथुन जातकों के लिए उलझनों वाला दिन

मेष

आज धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ की ओर आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। दिन शुभ है। संतान से भी धन लाभ के योग हैं। बड़े-बुजुर्गों का साथ मिलेगा। कहीं पैसे या संपत्ति निवेश की योजना को फिलहाल टालना बेहतर है।

वृषभ

आज अपने प्रेम को लेकर अत्यधिक सुरक्षात्मक होने का भाव महसूस होगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा है। सीनियर अधिकारी की कृपादृष्टि बनी रहेगी।

मिथुन

आज आपके लिए दुविधाओं और उलझनों का दिन है। आलस्य भी छाया रहेगा और पूरी उर्जा के साथ काम में मन नहीं लगा पाएंगे। उदर संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं। धन का अधिक खर्च होगा। संतान की चिंता रहेगी। 

कर्क 

समय है कि आप अपने परिवार पर ज्यादा ध्यान दें। काम के दबाव और व्यस्तता से कुछ दूर होने का प्रयास करें। किसी नए कार्य को शुरू नहीं करें। अनैतिक कर्मों से दूर रहना बेहतर है। सयंम रखें। सरकारी कार्यों में बाधा आएगी।

सिंह

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। प्यार, मान-सम्मान और अच्छा समय सबकुछ आज आपके हाथ की लकीरों में है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के मुलाकात से अच्छा अनुभव मिलेगा।

कन्या

आज का दिन आपके लिए दिन शुभ है। सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। बीमारी से पीड़ितों की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिकरूप से लाभ और यश भी मिलेगा। अपनी भाषा और बोली से बिगड़े हुए कार्य बनाने में सफल होंगे।

तुला

आज छोटी-छोटी बातें आपको परेशान कर सकती हैं। इसलिए धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। दिन मिश्रित फल वाला है। इसलिए अपने कार्यों में कोताही नहीं बरतें और अच्छे समय का इंतजार करें। स्त्री का स्नेह और सहयोग मिलेगा। अधिक विचार नहीं करें। मन विचलित रह सकता है।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतियों वाला है। कार्यस्थल पर विवाद से नुकसान हो सकता है। सीनियर अधिकारियों से विवाद संभव है। इसलिए मन को शांत रखें और वाणी पर संयम रखना बेहतर है। दिन के उतर्राध में अच्छा समय आएगा और परेशानियां दूर होंगी।

धनु

आज आध्यात्मिकता की ओर झुकाव होगा। नए कार्यों के प्रारंभ के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। सामाजिक मान-सम्मान भी मिलेगा।

मकर 

आज आप अपने मन की बात सुनेंगे। अपनी योजना को बेहतर तरीके से लागू करने में कामयाब रहेंगे। अपने क्रोध पर काबू रखेंगे। नौकरी, व्यापार में सतर्क रहें। कोई विवाद काम खराब कर सकता है। 

कुंभ 

आज आप खुद को लेकर सुस्ती महसूस करेंगे। कार्यों में मन नहीं लगेगा और थकान महसूस करेंगे। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। योग-ध्यान का सहारा लें।

मीन 

आज आपका दिन अमोद-प्रमोद और मनोरंजन में बितेगा। व्यक्तिगत रिश्तों पर थोड़ा ध्यान दें और विवाद को बढ़ने नहीं दें। धैर्य से काम लें। समाजिक रूप से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स