लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: धनु राशि के जातक तनाव से आज बचें, कुंभ को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें 21 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2020 06:52 IST

आज का राशिफल: सिंह राशि के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। मीन राशि वालों के लिए भी दिन अच्छा लेकिन नया कार्य शुरू करने से बचें। पढ़ें 21 मार्च का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: तुला राशि के जातक धैर्य से काम लें, मान-सम्मान बढ़ेगामिथुन जातकों के लिए तनाव भरा दिन, वाहन चलाते समय अपना ध्यान रखें

मेष

आज आपके लिए दिन कुछ थकाने वाला होगा। हालांकि, इसके बावजूद आप अपने कार्यों को लेकर प्रतिबद्ध रहेंगे। व्यापार से संबंधित कार्यों के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। शेयर बाजार या कहीं और पैसे निवेश करने से बचें।

वृषभ

आपके लिए बजट आज बड़ी समस्या हो सकती है। खर्च ज्यादा होगा और इससे परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए ध्यानपूर्वक पैसे खर्च करें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। वाद-विवाद में नहीं फंसे। आलस्य और व्यग्रता बनी रहेगी।

मिथुन

कुछ कार्यों को लेकर आज तनाव में रह सकते हैं। परिवार के किसी सदस्ये के खराब स्वास्थ्य के कारण परेशानी होगी। खान-पान का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय अपना ध्यान रखें। आकस्मिक धन का खर्च होगा।

कर्क

आज आपको स्वादिष्ट और अच्छा भोजन मिलेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों का साथ आपको प्रसन्न करेगा। अचानक धन खर्च होगा। क्रोध पर काबू रखना बेहतर है। नये कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अच्छा नहीं है।

सिंह

आज आपके रूके हुए कार्य आसानी से पूरे होंगे। धैर्य रखें और लक्ष्य को लेकर दृढ़ रहें। भाग्य का साथ मिलने वाला है। इसलिए खास चिंता करने की जरूरत नहीं है। विदेश से हालांकि, कुछ परेशान करने वाली खबरें मिल सकती हैं।

कन्या

आज आप का दिन सुख से व्यतीत होने वाला है। आभूषण और नये वस्त्रों की खरीदी कर सकेंगे। व्यापार के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा दिन है। घर में शांति और आनंद का माहौल होगा।

तुला

आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। काम को लेकर हालांकि तनाव भी बना रहेगा। किसी कठिन परिस्थिति में फंस कर हताशा का अनुभव करेंगे। हालांकि, धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। शाम का समय अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक

आज संपत्ति से जुड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार के लिए दिन अनुकूल है। भाई-बंधुओं का व्यवहार अच्छा रहने वाला है। शत्रु परास्त होंगे। हालांकि, उत्साह से बचें और कार्यस्थल पर आतुरता नहीं दिखाएं। अपयश मिलने की संभावना है।

धनु

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र पर तनाव रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ का योग है। छात्रों को और मेहनत करने की जरूरत है।

मकर

आज काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि, नौकरीपेशा ऑफिस में कुछ अच्छे और अलग हटकर सोचने के कारण यश प्राप्त करेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। आप के लिए दिन कुछ सुस्ती भरा है और इसलिए आप इसकी वजह से थोड़े चिंतित भी रह सकते हैं। खर्च पर संयम रखें। शाम तक किसी रिश्तेदार की ओर से आया शुभ सामाचार आपको प्रसन्न करेगा।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा गुजरने वाला है। भाग्य आपके साथ है। जिस काम में हाथ लगाएंगे, सफलता सामने होगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। शाम को अपने साथी के साथ रोमांटिक डिनर पर जा सकते हैं। असमंजस के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है। सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है। 

मीन

आज का दिन काम के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। पिछले कई दिनों से अधूरे कुछ काम आप आज पूरा कर सकते हैं। नये कार्यों को आज शुरू करने से बचें। व्यापार में लाभ होगा। यात्रा का योग बन रहा है लेकिन यात्रा के दौरान आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स