लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: सिंह राशि अपने वाणी पर रखें संयम, पड़ सकते हैं किसी बड़ी मुश्किल में, जानिए दूसरी राशियों का भी हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2020 07:06 IST

आज का राशिफल: तुला राशि के लिए आर्थिक क्षेत्रों में आज सफलता के दिन हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश कीर्ति मिलने का योग है। पढ़ें 2 फरवरी का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: मकर राशि के जातकों की सामाजिक कार्यों में होगी रूचिमीन राशि वाले खुद को नकारात्मक विचारों से दूर रखें, क्रोध पर भी संयम बरतने की जरूरत

मेष

आज पॉजिटिव सोच आपके लिए बेहद जरूरी है। भाग्य आपके साथ है और इसलिए अपने काम में मेहनत का आपको अच्छा फल मिलेग। नया व्यवसाय या काम शुरू करने के लिए भी आपके लिए ये दिन शुभ है। खुद में उत्साह बनाए रखें। सफलता मिलेगी।

वृषभ

आज आपके लिए रिलैक्स होने और दिन का आनंद उठाने के लिए सर्वोत्तम दिन है। पैसे के मामलों में हालांकि सावधानी जरूर बरतने की जरूरत है। शॉपिंग और नये सामान खरीदने में रूचि रहेगी। शाम का सयम अपने प्रिय लोगों के साथ व्यतीत करने का समय मिलेगा। रिश्तेदारों से रिश्ते और मजबूत होंगे।

मिथुन

आज घर के कामकाज आपको व्यस्त रखने वाले हैं। दोस्तों, रिश्तेदारों या ऑफिस के सहकर्मियों के साथ पार्टी या हंसी-खुशी के पल बिताने का मौका है। नौकरी में उच्चाधिकारियो की कृपा दृष्टि बनी हुई है। विवाह के इच्छुक हैं तो इस संबंध में अच्छा समाचार मिल सकता है।

कर्क

आज वित्तीय लेन-देन में आपको मानसिक रूप से काफी थकान का अनुभव करना पड़ सकता है। काम के लिहाज से दिन व्यस्त रहने वाला है। व्यापारियों के लिए दिन खुश है। माता से लाभ होगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

सिंह

आज आपका दिन आलस्य और थकान में बीतने वाला है। उग्र स्वभाव के कारण मानसिक तौर पर व्यग्रता रहेगी। वाणी पर संयम रखें और किसी और के मसले में खुद को नहीं उलझाए। पेट से परेशानी होगी। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पडे‍गा। क्रोध पर संयम बरते।

कन्या

एक अनजाना भय आपको परेशान कर सकता है। अपने आप को गैरजरूरी बातों को सोच में व्यस्त नहीं रखें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन जरूर अच्छा और सीनियर अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। इसका भी ख्याल रखें।

तुला

आर्थिक क्षेत्रों में आज सफलता के दिन हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश कीर्ति मिलने का योग है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी और परिवार के साथ समय बिताने का योग है।

वृश्चिक

दिन से पहले आज के शाम के बारे में आपके लिए जानना बेहतर होगा। आज की शाम आपके लव लाइफ के लिहाज से बहुत अच्छी गुजरने वाली है। कुछ नये और हमेशा याद रहने वाले पलों का अनुभव करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। आंशिक लाभ की संभावना है। शहर से बाहर यात्रा का योग बन सकता है।

धनु

आज वाद-विवाद से बचने की अत्यधिक आवश्यकता है। इससे आपका बहुत नुकसान हो सकता है। खासकर दोस्त नाराज हो सकते हैं। कार्यस्थल पर छोटी-मोटी चुनौतियां का सामना करना पड़ सकता है लेकिन कुल मिलाकर दिन अच्छा गुजरेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है।

मकर

आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि रहेगी। बिजनेस में कुछ नया शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं या इस संबंध में कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। पैसे कहीं निवेश करने के बारे में गंभीरता से विचार करेंगे। संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो आज इस मामले में आगे बढ़ सकते हैं। दिन अच्छा है।

कुंभ 

आज आप शारीरिक तौर पर अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मन भी व्याकुल रहेगा। कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। हालांकि, दोपहर बाद प्रसन्नता महसूस करेंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा। 

मीन

आज आप खुद को नकारात्मक विचारों से दूर रखें। क्रोध और वाणी पर संयम बरतने की जरूरत है। किसी से वाद-विवाद में नहीं पड़े। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। संपत्ति विवाद आपको परेशान कर सकता है। दुर्घटना से खुद को बचा कर रखें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स