लाइव न्यूज़ :

19 सितंबर राशिफलः जानें शनिवार के दिन क्या रहेगा आपके लिए खास, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे

By गुणातीत ओझा | Updated: September 18, 2020 20:05 IST

Open in App

मेष- दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। नए काम शुरू होंगे और सोचे हुए काम भी पूरे होंगे। काम भी पूरे हो सकते हैं। संपत्ति के कामकाज पर ध्यान देंगे। आपका पराक्रम बढ़ सकता है। सौदेबाजी में बहुत अच्छी सफलता भी मिलने के योग हैं। आपका दिन परिवार, निजी जीवन और पैसों के मामले में ही बीत सकता है। जरूरी कामों की योजना बन सकती है। अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। पार्टनर के लिए समय निकालें। सेहत के मामले में सावधानी जरूर रखें।

वृष- किसी नकारात्मक मामले में फंसे तो आप कोई महत्वपूर्ण मौका भी गंवा सकते हैं। आज आप न कोई फैसला लें, न ही कोई निष्कर्ष निकालें। स्वभाव में तेजी या थोड़ा उलझने का अंदाज रहेगा। दिन आपके लिए थोड़ी सावधानी भरा रहेगा। आप सोच-समझकर बोलें। आज आपदूसरे की बात भी सुनने का ध्यान रखें। पार्टनर के साथ वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सेहत ठीक-ठाक ही रहेगी।

मिथुन- नए काम और नई बिजनेस डील सामने आ सकती है। परेशानियों से निपटने के लिए दिन अच्छा रहेगा। कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। सोचे हुए काम शुरू कर दें, आपके काम जल्दी ही पूरे हो जाएंगे। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कोई रुकावट नहीं आएगी। महत्वपूर्ण मीटिंग और काम करने के लिए दिन शुभ है। समस्याएं भी जल्दी ही खत्म हो जाएंगी।

कर्क- लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती हैं। किसी मामले में लापरवाही न करें। जॉब और बिजनेस में लापरवाही या जल्दबाजी न करें। सोचे हुए काम पूरे होने में थोड़ा समय लग सकता है। आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। कर्क राशि वाले लोगआज सेहत के मामले में लापरवाह न रहें।

सिंह- आज आपके सोचे हुए कुछ काम पूरे नहीं हो पाएंगे। कई तरह के विचारों में आज आप उलझ सकते हैं। आप पैसे संभाल कर रखें। लेन-देन और निवेश के मामले में सोच-समझकर रहें। मन में कोई समस्या या परेशानी रहेगी। कड़वी बातें न करें. आज कोई प्लान न बनाएं, पुरानेकाम निपटा लें। काम में मन नहीं लगने से परेशानी बढ़ सकती है। सेहत के मामले में दिन अच्छा है।

कन्या- बिजनेस में कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। पार्टनर से सहयोग और सुख मिलेगा। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज सोचे हुए कुछ काम पूरे हो जाएंगे। आपकी मुलाकात महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। अचानक कोई तरीका आपके दिमाग में आसकता है। आज अपने काम पर ध्यान दें। अधूरे काम समय पर निपट सकते हैं। धैर्य रखें, आपकी सेहत अच्छी रहेगी मन भी प्रसन्न रहेगा।

तुला- दिन आपके लिए अच्छा है। आप परिस्थितियों का फायदा उठाकर अपने काम पूरे कर सकते हैं। कामकाज में भी आपका मन लगेगा। आज आपको अचानक कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आप उनका फायदा उठाने के लिए तैयार रहें। अचानक मन में बदलाव आ सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता रहेगी। दिन आपके लिए अच्छा है। पार्टनर से सरप्राइज मिलने के योग हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक- नौकरी और बिजनेस में अचानक फैसले लेने पड़ेंगे। नुकसान भी हो सकता है, कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। किसी अनचाहे नुकसान के लिए तैयार रहें। फालतू खर्चा भी होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में परेशानी और असुविधा हो सकती है। कोई परेशानी भरी स्थिति है, तो आप उससेबहुत सावधानी से ही निपटें। परेशान करने वाले लोग आज आपके आसपास ही रहेंगे। न चाहते हुए भी दो तरफा बातें करनी पड़ सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

धनु- आर्थिक मामले सुलझ जाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद हो सकता है। आप समझौते और विनम्रता से उलझे हुए मामले निपटा सकते हैं। रूटीन कामों से धन लाभ हो सकता है। कर्जा लेने का मन बना सकते हैं। आपकी बड़ी परेशानियां भी खत्म हो सकती है। संतान से सहयोग मिल सकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी-धंधे की रुकावटें खत्म हो जाएंगी। सेहत के मामले में आपको सावधान रहना होगा।

मकर- आज आपको दिनभर सावधान रहना होगा। कुछ लोग अपने स्वार्थ के कारण आपके ही लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें। आपके मन में उथल-पुथल हो सकती है। पुरानी बातों में आज आप उलझे हुए रहेंगे। किसी समस्या का समाधान हाथों-हाथ नहीं होगा। कुछ खास काम आज अधूरे रह सकते हैं। काम में आपका मन नहीं लगेगा। बिजनेस में नए एग्रीमेंट अभी न करें तो ही अच्छा है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।

कुंभ- ऑफिस में खुद को नियंत्रण में रखें। पद लाभ का योग बन रहा है। कार्यक्षेत्र की परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आज आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आगे के कामों की योजनाएं बनाना आज आपके लिए बहुत आसान रहेगा। रुके हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। आपको योग्यता और अनुभव से काम करना होगा। आपकी समस्याएं निपट सकती हैं। सेहत के मामले में संभलकर रहें। रक्त विकार होने के योग हैं।

मीन- बिजनेस में कुछ नया करने के चक्कर में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। मन में जो उठापटक चल रही है उस वजह से आज काम में कहीं मन नहीं लगेगा। आज आप नौकरी और बिजनेस में जल्दबाजी न करें। जोखिम लेने से भी बचें, किसी बात को लेकर प्रोफेशनल लाइफ मेंआपकी टेंशन बढ़ सकती है। किए गए काम का कोई रिजल्ट न मिलें तो परेशान न हों। सेहत के मामले में दिन ज्यादा अच्छा नहीं है।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठRashifal 02 April 2026: आज पूर्णिमा पर इन 6 राशियों की कटेगी चांदी, शुभ समाचार मिलने की संभावना

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत