लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: कुंभ और मीन जातकों पर आज रहेगी लक्ष्मी जी की कृपा, जानिए दूसरी राशियों का क्या है हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 18, 2020 07:24 IST

आज का राशिफल: वृषभ राशि के जातक आज का दिन सावधानी से बिताएं। मिथुन जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी। पढ़ें 18 मार्च का राशिफल..

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: कन्या राशि के जातकों की अधिक खर्च से बढ़ सकती है परेशानीधनु जातक अपने स्वास्थ्य पर रखें ध्यान, स्वजनों से मुलाकात का मिलेगा आनंद

मेष

आज करियर और आर्थिक मसले आप पर छाए रहेंगे। एक व्यस्त दिन आपके सामने है। दिन थकाने वाला होगा। ऐसे में आपको कुछ राहत की जरूरत है। दोस्तों और परिवार के साथ शाम का समय गुजरेगा। स्वास्थ्य के लिए दिन मध्यम है। 

वृषभ

जरूरी है कि आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताएं। किसी नये कार्य की शुरुआत नहीं करे। स्वास्थ्य कुछ खराब रह सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। ऑफिस में कार्यभार के कारण अधिक थकान का अनुभव होगा। धार्मिक कार्यों में रूचि होगी।

मिथुन

आज आप का दिन आनंद में व्यतीत होगा। किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखना चाहते तो भी आज का दि आपके लिए अच्छा है। अपने दिल की बात खुल कर रखें। वाहन सुख मिलेगा। नए वस्त्रों की खरीदी होगी। वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क

आज घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास में समय बितेगा। स्त्री मित्रों से हुई भेंट से मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।

सिंह

आज आपकी दिलचस्पी कला के क्षेत्र में रहेगी। व्यापार के लिहाज से भी दिन अच्छा है। इसे आगे बढ़ाने के लिए कुछ नये कदम उठा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण है। काम का बोझ दिन भर आप पर हावी रह सकता है। यात्रा का भी योग बन सकता है।

कन्या

आज अत्यधिक खर्च आपको चिंता में डाल सकता है। जेब पर काबू रखें हालांकि, इसके बावजूद बहुत हद तक खर्च रोकने में नाकाम रहेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। करियर के संबंध में कुछ नई शुरुआत कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को सचेत रहने की जरूरत है। किसी हाथ आये मौके पर गंवा सकते हैं। 

तुला

आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। सीनियर अधिकारी भी आपके काम से खुश रहेंगे। तनाव कम रहेगा और बड़ी सफलता मिल सकती है। अहम मौके पर आप बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं। इससे यश की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज का दिन मानसिक दृष्टि से अत्यंत आनंददायी होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा।

वृश्चिक

बिजनेस में पिछले कुछ दिनों से जारी समस्या से आज छुटकारा मिल सकता है। आप अपनी व्यवसाय संबंधी परेशानी को दूर करने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन अच्छा है। अपने काम से आप दूसरों को प्रभावित करेंगे। यात्रा के दौरान अपना विशेष ध्यान रखें। स्त्री पक्ष से लाभ मिल सकता है। 

धनु

आज अपने स्वस्थ्य का ध्यान रखें। सभी निर्धारित कार्य पूरे करने में कामयाब रहेंगे। स्वजनों को मिलने से मन में आनंद रहेगा। दांपत्य जीवन का आनंद मिलेगा। व्यवहार सामान्य रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर

आज आर्थिक मसलों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। इसका ध्यान रखें। खर्त समान्य से अधिक होगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

कुंभ

आज कार्यक्षेत्र में आपके लिए दिन शुभ है। सीनियर अधिकारी और सरकर्मी खुश होंगे। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात होगी। बिजनेस में धन लाभ का योग है। भवन-जमीन से भी लाभ मिलेगा।

मीन

आज आपके लिए नौकरी और व्यापार में लाभ होने की संभावना है। स्त्री मित्रों से कार्य मिल सकता है। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। लक्ष्मी देवी की कृपादृष्टि आज आप पर है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढेगी। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए विवाह के संयोग उपस्थित होंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स