लाइव न्यूज़ :

16 February, Rashifal: आज इन 5 राशियों के चमकेंगे भाग्य, पढ़ें 16 फरवरी का अपना राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2020 07:31 IST

आज का राशिफल: कर्क राशि के जातकों को आज पैसे के मामलों में सफलता आपके साथ है। दिन कुछ नीरस रह सकता है। पढ़ें 16 फरवरी का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: कुंभ राशि के जातक को अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। धनु राशि वाले आज घर के कामकाज और उससे जुड़े मसलों में आप व्यस्त होंगे।

मेष

आज आपके लिए अपने जीवन के सकारात्मक पहलुओं पर विचार करने का दिन है। किसी के साथ कार्यस्थल पर विवाद की संभावना है। इससे खुद को दूर रखें। परिवार में मघुरता रहेगी और दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। 

वृषभ

आज पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। पिछले कई दिनों से आप इसकी योजना बना रहे थे लेकिन सफल नहीं हो पा रहे हैं। आज इस कार्यक्रम में सफलता मिलेगी। आपका उत्साह बढ़ा हुआ है और जो भी कार्य हाथ में लेंगे, सफल होंगे। सावधानीपूर्वक योजना बनाए। हर काम को पूरी योजना के साथ करना आपकी ताकत है। 

मिथुन

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह दिन और अगले कुछ दिन भी बहुत व्यस्त रहने वाले हैं। आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। आप अपनी क्षमताओं और समझदारी के कारण इस कार्य को सफलतापूर्वक खत्म करने में सफल भी रहेंगे। यश की प्राप्ति होगी। कुछ संपत्ति विवाद को लेकर अदालती कामकाज में फंस सकते हैं।

कर्क

आज पैसे के मामलों में सफलता आपके साथ है। दिन कुछ नीरस रह सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मध्यम है। वाणी मधुर रखें। बगड़े हुए काम बनेंगे। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने के बावजूद आपके काम में तत्परता और कुशलता आपकी प्रगति में सहायक होंगे। 

सिंह

आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। किसी के साथ गलतफहमी के कारण मनमुटाव होंगे। पारिवारिक वातावरण तनाव भरा रहेगा। धन खर्च की मात्रा बढ़ेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ मन न दौड़े।

कन्या

मानसिक चिंता में वृद्धि होगी। आंख सम्बंधी शिकायत होगी। आकस्मिक धन खर्च होगा। नौकरी पेशावाले अपने अधीनस्थ व्यक्तियों से संभलकर चलें। कोर्ट- कचहरी का कामकाज आज टाल देना बेहतर होगा।

तुला

पुराने मित्र से मुलाकात से आज का आपका दिन खास होने वाला है। कार्यस्थल या ऑफिस में हालांकि चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। टीम की गलती आपकी परेशानी बढ़ाएगी। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। कुछ नया शुरू करने पर विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

आज सफलता आपके सामने खड़ी है। भाग्य का साथ मिलेगा और किसी भी काम में रूकावट नहीं होगी। वित्तीय लेन-देन भी शुभ रहने वाला है। दिन में किसी बड़े सरप्राइज की उम्मीद नहीं करें। शाम अच्छी गुजरेगी। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें। 

धनु

आज घर के कामकाज और उससे जुड़े मसलों में आप व्यस्त होंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। व्यवसाय में लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

मकर

आज का दिन काम के लिहाज से कई चुनौतिया लेकर आया है। किसी दूसरे की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। इसके आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। हालांकि, धैर्य बनाए रखें। अपयश का योग है। यात्रा में वाहन चलाते समय अपना विशेष ध्यान रखें।

कुंभ 

आज आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। लापरवाही महंगी पड़ सकती है। सफलता के लिए ज्यादा मेहनत की भी जरूरत है। हालांकि, इन सबके बावजूद संभव है कि नतीजे आपके मुताबिक नहीं आए। खर्च का योग है। आर्थिक हानि हो सकती है।

मीन

घर में सुख- शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर है और इसलिए सभी कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। वैसे आपको उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना पड़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य