16 अगस्त राशिफलः मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे

By गुणातीत ओझा | Updated: August 16, 2020 07:19 IST2020-08-16T07:19:26+5:302020-08-16T07:19:26+5:30

aaj ka rashifal today horoscope 16 august 2020 rashifal today astrology according to zodiac signs | 16 अगस्त राशिफलः मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे

जानें आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि
आज का दिनमान आपके लिए बढ़िया है। आज दिल में एक नया जोश रहेगा। देश में स्वतंत्रता दिवस को लेकर जो उत्साह है वह आपके अंदर भी नजर आएगा। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में हल्का फुल्का तनाव रहेगा लेकिन आप इस सब से दूर खुद को एक नई दुनिया में पायेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए अच्छा दिन है। काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों के मन में कामकाज को लेकर दुविधा बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र को विस्तार देने के लिए नए तरीके खोजने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय आपके बहुत अनुकूल नहीं है। धन प्राप्ति में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक आज मस्ती के मूड में रहेंगे। परिवार के साथ हंसी-खुशी पार्टी का माहौल रहेगा। अगले सप्ताह जमकर कार्य करने के लिए एनर्जी एकत्रित करना भी बहुत जरूरी है। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य समय है। खर्चों के लिए संचित धन पर ही निर्भर रहना होगा।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक को आज कार्य क्षेत्र के अलावा दूसरे कामकाज पर भी बहुत ध्यान देने की जरूरत होगी। बहुत से काम लंबे समय से अटके हुए हैं।ए जिसे आज आप पूरा करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन कुछ खास नहीं है कमाई के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातक आज अपने टैलेंट को निखारने का भरसक प्रयास करेंगे। जो कि आगे चलकर करियर की राह में तरक्की दिलाने वाला होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। धन प्राप्ति की बहुत अच्छी संभावनाएं बन रही है।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातक घर से ही अपने कामकाज को पूरा करने का प्रयास करेंगे। दूसरों की भलाई के लिए अच्छे कार्य करेंगे। जिससे मन को शांति मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा समय है। मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी।

तुला राशि
तुला राशि के कंसल्टेंसी से जुड़े हुए जातकों के लिए लाभदायक समय है। उनका प्रभाव कार्यस्थल पर बढ़ेगा, मान-सम्मान और अच्छे धन प्राप्ति की संभावना आज आपके लिए बनती है । सेहत को लेकर सतर्क रहें, सुनियोजित तरीके से धन खर्च का योग भी बनता है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को फालतू वाद-विवाद से बचने का प्रयास करना चाहिए। दूसरों पर इल्जाम लगाने से आप स्वयं फंस सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा नहीं है। सोच-समझकर धन खर्च करेंए संचित धन के खर्च होने का योग भी बनता है।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को बुद्धि-विवेक का लाभ मिलेगा। बहुत मजबूत रूप से अपने विचारों को रखने में कामयाब रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होने का योग बनता है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय लाभदायक है।परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।

मकर राशि
मकर राशि के जातक जो कंसल्टेंसी से जुड़े हुए हैं। उनके लिए बहुत लाभदायक समय हैए विदेश से संबंध बनने का योग भी बनता है। सोशल मीडिया का प्रयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। परंतु खर्च को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातक आज अपने परिवार के साथ रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे पुराने विवादों को भी सुलझाने का दिन है। सभी कामों में सफलता मिलेगी और एक से ज्यादा स्रोत से धन लाभ का योग बन रहा है। साथ ही धन खर्च का योग भी है।

मीन राशि
मीन राशि के जातक परिवार के सदस्यों के साथ खुशियां मनाने पर ध्यान देंगे कामकाज से थोड़ा ब्रेक लेने का दिन है। घरेलू मोर्चे पर जो भी करेंगे उससे माहौल सुखद होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य हैए सुख-सुविधाओं के भोग के लिए धन खर्च का योग बनता है।

Credit: (अनीष व्यास, भविष्यवक्ता एवं ज्योतिषाचार्य,
पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान,
जयपुर, राजस्थान)

Web Title: aaj ka rashifal today horoscope 16 august 2020 rashifal today astrology according to zodiac signs

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे