लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: सिंह राशि वाले नहीं करें आज ये काम, मेष जातक को भी सतर्क रहने की जरूरत, पढ़ें 15 फरवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2020 07:28 IST

आज का राशिफल: वृषभ राशि के जातक आज अपनी वाणी और क्रोध पर संयम बरतें। बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। कर्क राशि के जातकों पर काम का दबाव रहेगा। पढ़ें राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज यात्रा का योगकर्क जातक काम के दबाव के लिए मानसिक तनाव अनुभव कर सकते हैं

मेष 

आज का दिन आपके लिए जोश और उत्साह वाला है। हालांकि, चोट लगने की आशंका बनी रहेगी। इसलिए सावधानी बरतें। बिजली का कार्य करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन शुभ है। प्रगति के नये मार्ग खुलेंगे।

वृषभ 

आज अपने वाणी और क्रोध पर संयम बरतें। बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी कुछ परेशानी का अनुभव करेंगे। खर्च में वृद्धि होगी। दूर की यात्रा आज के लिए टालना बेहतर होगा। 

मिथुन 

आज कार्य के सिलसिले में यात्रा का योग बन रहा है। दिन भर थकान का अनुभव करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन के लिए दिन शुभ है, संबंध मधुर होंगे।

कर्क 

काम का दबाव आप पर हावी होगा। इस वजह से तनाव का अनुभव कर सकते हैं। वरिष्ठ लोगों की सलाह लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा है। परीक्षा आदि के अच्छे नतीजे मिलेंगे।

सिंह 

आज मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और सीनियर अधिकारी भी खुश होंगे। बिजनेस में भी दिन अच्छा रहने वाला है। नई वस्तु खासकर बिजली से जुड़े उपकरण आदि आज खरीदने से बचें।

कन्या 

पुरानी बातें और याद आज आप पर हावी रहेंगे। आपका सॉफ्ट चेहरा या व्यवहार आज दुनिया देखेगी। आज आप पैसे की तंगी से जूझेंगे और इसे बचाने की कोशिश करेंगे। दिए हुए कर्ज वैसे वापस आ सकते हैं और इस लिहाजसे आपको धन का लाभ होने की भी संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला

आप आपको अपने गुस्से और उग्र व्यवहार पर काबू रखने की जरूरत है। आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है और चुनौतियां परेशान करेंगी। इसलिए कुछ भी नया करने की कोशिश नहीं करें। अपनी भाषा को संयमित रखें। दूसरों के विवाद में खुद को उलझाने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को सीनियर अधिकारियों से आज बच कर रहने की जरूरत है।

वृश्चिक

आप हर काम में परफेक्शन की तलाश करते हैं और कई बार ये आपके लिए मुश्किल का सबब भी बनता रहा है। आज आप कोशिश करें कि अपने काम में तेजी से आगे बढ़ें क्योंकि यही समय की मांग है। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। सरकारी कार्यों में भी ज्यादा परेशानी नहीं आयेगी। 

धनु

आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। काम का बोझ रहेगा और इस वजह से थकावट महसूस होगी। मानसिक तनाव भी होगा लेकिन आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। शाम का समय बेहतर होगा और दोस्तों के साथ अच्छा समय गुजरेगा।

मकर

आज आप भावनाओं से भरे होंगे। संवाद की कोई गुंजाइश नहीं छोड़े, कार्यों में नुकसान हो सकता है। हर समस्या को लेकर अपने दोस्तों या सहकर्मियों के साथ बात करें। प्रेम के लिए भी दिन अच्छा है।

कुंभ

आज एक अज्ञात डर आज आपके मन में दुबका रहेगा। दोस्तों के साथ खर्च ज्यादा होगा। इस संबंध में सतर्क रहें। खराब स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। पति-पत्नी में विवाद की आशंका है। विदेश से शुभ समाचार प्राप्तो होगा और आपके दिन को हल्का बनायेगा।

मीन

आज बच्चों की सफलता पर खुशी मनाने का दिन है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रियल एस्टेट या इंश्योरेंस वगैरह में पैसे निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शादी का विचार कर रहे हैं तो इस संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स