लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: गुरुवार का दिन आज कैसा होगा आपके लिए, पढ़ें 12 मार्च का राशिफल, तुला राशि वाले बरतें ये सावधानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2020 07:26 IST

आज का राशिफल: मिथुन राशि के जातक आज जमीन, मकान आदि दस्तावेजों के विषय में सावधानी बरतें। कन्या राशि के जातकों को कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। पढ़ें 12 मार्च का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: सिंह राशि के जातकों के लिए अत्यधिक परिश्रम का दिनधनु जातकों के लिए आज नई योजनाएं शुरू करने के लिहाज से अच्छा दिन

मेष

आज आपके लिए शारीरिक और मानसिक रूप से दिन स्फूर्ति वाला होगा। आपके लिए कुछ बातों पर आज विचार का भी दिन है। घर का वातावरण आनंद भरा होगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मुलाकात और आनंद में समय बितेगा।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती और घूमने-फिरने में बितेगा। सुबह की शुरुआत अच्छी होगी। दोस्तों और परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। हालांकि, दिन के उतर्राध में कुछ चुनौतियों का सामना जरूर करना पड़ सकता है। कुछ कार्यक्रम भी निरस्त करने पड़ सकते हैं और इससे आप परेशान होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

मथुन

आज आपको जमीन, मकान आदि दस्तावेजों के विषय में सावधानी बरतनी चाहिए। परिवारजनों के साथ तनाव रह सकता है। संतानों के विषय में आपको चिंता रहेगी। आकस्मिक धन के खर्च की संभावना है। दिन के उतर्राध में मित्रों की भेंट से मन प्रसन्न रहेगा। अपने प्रियजन को साथ किसी रोमांटिक डिनर या डेट पर भी जा सकते हैं।

कर्क

आजका दिन आध्यात्मिक और गूढ़ विद्याओं में सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आपको आनंदित रखेगा। आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मध्याहन के बाद उपाधियों के कारण आप चिंतित रहेंगे। स्फूर्ति और प्रफुल्लितता का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ मतभेद रहेगा। धन का खर्च होगा।

सिंह

आज आपके सामने कड़े परिश्रम के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। आपकी वाणी हालांकि बड़े मुश्किलों को हल कर देगी। अपने आसपास के लोगों के दिल जीतने में कामयाब होंगे। किसी फैसले को बिना सोचे-समझे नहीं लें। अपने वरिष्ठ जनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का सामना आप कर सकेंगे। 

कन्या

आज कार्यस्थल पर आपके लिए लाभ वाला दिन है। कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने सीनियर अधिकारियों को अपनी बातों से प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। शाम का समय भी अच्छा रहने वाला है। मन आनंदित रहेगा और परिवार या अपने प्रियजन के साथ समय व्यतीत होगा।

तुला

आज आकस्मिक खर्च को लेकर सावधानी बरतने का दिन है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का भी अनुभव करेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। उग्र चर्चा या झगड़ों से बचे। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही से आज संभलकर रहें। मध्याहन के बाद स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक

आज आपके लिए अपने जीवन के सकारात्मक पहलुओं पर विचार करने का दिन है। किसी के साथ कार्यस्थल पर विवाद की संभावना है। इससे खुद को दूर रखें। परिवार में मघुरता रहेगी और दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। 

धनु

आज नये कार्य या नई योजनाएं शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। व्यवसाय करने वालों को लाभ मिलने के संकेत हैं। उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि मिलेगी। भाई- बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बने रहें।

मकर

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छे नतीजे लेकर आने वाला है। बड़ा नुकसान नहीं होगा और परिश्रम के अनुसार फल मिलेंगे। बच्चों से दूरी आपको खलेगी। संपत्ति विवाद से पाला पड़ सकता है।

कुंभ 

आज का पूरा दिन आपके लिए शुभ और फलदायी रहने वाला है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। मध्याहन के बाद स्वजनों तथा मित्रों के साथ आप का समय बहुत आनंदपूर्वक बीतेगा। विदेश से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मीन

आज किसी भी फैसले या कदम को हल्के में लेने की भूल नहीं करें। इसके दूरगामी परिणाम होने वाले हैं। कुछ मुद्दों पर बीच का रास्ता निकालने की जरूरत है। व्यापार में भागीदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा लेकिन मध्याहन के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा। वाणी पर संयम रखिएगा। गहरे जल से दूर रहें।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स