लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: तुला जातकों पर रोमांस रहेगा हावी, कर्क राशि को मिलेगी कोई अच्छी खबर, पढ़ें 11 फरवरी का राशिफल

By विनीत कुमार | Updated: February 11, 2020 07:21 IST

आज का राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलने वाला है। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें। कन्या राशि वाले कुछ तनाव में होंगे। पढ़ें 11 फरवरी का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: धनु राशि के जातक घर के कामकाज में व्यस्त होंगेकुंभ राशि के लिए व्यापार में आज धन लाभ का योग है, वृषभ राशि वाले विवाद से बचें

मेष

आज पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। पिछले कई दिनों से आप इसकी योजना बना रहे थे लेकिन सफल नहीं हो पा रहे हैं। आज इस कार्यक्रम में सफलता मिलेगी। आपका उत्साह बढ़ा हुआ है और जो भी कार्य हाथ में लेंगे, सफल होंगे। सावधानीपूर्वक योजना बनाए। हर काम को पूरी योजना के साथ करना आपकी ताकत है। 

वृषभ

आज आपके लिए अपने जीवन के सकारात्मक पहलुओं पर विचार करने का दिन है। किसी के साथ कार्यस्थल पर विवाद की संभावना है। इससे खुद को दूर रखें। परिवार में मघुरता रहेगी और दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। 

मिथुन

आज नये कार्य या नई योजनाएं शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। व्यवसाय करने वालों को लाभ मिलने के संकेत हैं। उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि मिलेगी। भाई- बंधुओं और पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेंगे। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बने रहें।

कर्क

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छे नतीजे लेकर आने वाला है। बड़ा नुकसान नहीं होगा और परिश्रम के अनुसार फल मिलेंगे। बच्चों से दूरी आपको खलेगी। संपत्ति विवाद से पाला पड़ सकता है।

सिंह

आज आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। किसी के साथ गलतफहमी के कारण मनमुटाव होंगे। पारिवारिक वातावरण तनाव भरा रहेगा। धन खर्च की मात्रा बढ़ेगी। अनैतिक प्रवृत्तियों की तरफ मन न दौड़े।

कन्या

मानसिक चिंता में वृद्धि होगी। आंख सम्बंधी शिकायत होगी। आकस्मिक धन खर्च होगा। नौकरी पेशावाले अपने अधीनस्थ व्यक्तियों से संभलकर चलें। कोर्ट- कचहरी का कामकाज आज टाल देना बेहतर होगा।

तुला

आज रोमांस आप पर हावी रहेगा। जीवनसाथी और पार्टनर से संबध मधुर और गहरे होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है और इसलिए आप मानसिक तौर पर शांति और सुकून महसूस करेंगे। हालांकि, खर्चे की भी आशंका है। इसलिए जेब पर विशेष ध्यान रखें। किसी स्कीम या कहीं पैसे निवेश करने से पहले बहुत सोच-समझकर फैसला लें।

वृश्चिक

आज सफलता आपके सामने खड़ी है। भाग्य का साथ मिलेगा और किसी भी काम में रूकावट नहीं होगी। वित्तीय लेन-देन भी शुभ रहने वाला है। दिन में किसी बड़े सरप्राइज की उम्मीद नहीं करें। शाम अच्छी गुजरेगी। वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें। 

धनु

आज घर के कामकाज और उससे जुड़े मसलों में आप व्यस्त होंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। व्यवसाय में लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

मकर

आज जीवनसाथी से विवाद का योग है। हालांकि, बहुत जल्द आप दोनों मसलों को सुलझा भी लेंगे। काम में आज आपका मन नहीं लगेगा। किसी छुट्टी की योजना बना सकते हैं। जमीन और वाहनों से जुडी समस्याएं सताएंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

कुंभ 

व्यापार में धन लाभ का आज योग है। विदेश से किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। सहनशीलता बनाए रखें। शरीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पाचन तंत्र संबंधी रोग परेशान करेगा। पारिवारिक और जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुडी़ समस्याएं सामने आ सकती हैं।

मीन

घर में सुख- शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर है और इसलिए सभी कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। वैसे आपको उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना पड़ेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स