लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: वृषभ, कुंभ सहित इन चार राशियों को आज सावधान रहने की जरूरत, पढ़ें 1 मार्च 2020 का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2020 07:23 IST

आज का राशिफल: वृश्चिक राशि के जातक पिछले कुछ दिन से चल रहे पारिवारिक समस्याओं को खत्म करने में कामयाब होंगे। तुला राशि के जातकों के मन में रहेगी अशांति। पढ़ें राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: मेष राशि के जातक वाद-विवाद से बचेंमिथुन राशि के लिए दिन खास, प्रणय प्रसंग में सफलता मिलेगी

मेष

व्यापार में आज आपके लिए बड़े लाभ का योग है। विवाह का विचार कर रहे हैं तो इस संबंध में अच्छी खबर आपको मिल सकती है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। कला के क्षेत्र में लगाव बढ़ेगा। वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें और अपने वाणी पर संयम रखें।

वृषभ

आज आप गहरे जल से खुद को दूर रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज धैर्य बनाये रखने की सलाह है। काम का बोझ रहेगा और इस वजह से आप परेशान हो सकते हैं। नतीजों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। सबकुछ आपके पक्ष में जाएगा।

मिथुन

आज आपके लिए दिन खास रहने वाला है। प्रणय प्रसंग में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ का योग है। पुराने दिये हुए कर्ज वापस आएंगे। संतान से जुड़ी समस्या चिंता का कारण बनेगी। संपत्ति से जुड़े विवाद में सफलता मिलेगी और आप अपनी स्थिति मजबूत करने में कामयाब होंगे।

कर्क

आज आपको अपने दिल की बात सुनने की जरूरत है। संपत्ति में पैसे निवेश के बारे में बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ें। कार्यक्षेत्र पर दिन आराम से गुजरेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। खर्चों को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

सिंह

आज यात्रा के दौरान खुद का विशेष ध्यान रखें। खासकर वाहन चलाते समय आपको सतर्कता बरतने की जरूरत है। कला के क्षेत्र से अगर आप जुड़े हैं तो दिन अच्छा रहने वाला है। दांपत्यजीवन का भरपूर आनंद ले सकेंगे। नये वाहन को खरीदने का विचार आज के लिए छोड़ देना बेहतर होगा। 

कन्या

आज का दिन उल्लास से भरा हुआ है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा होगा। कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। मायके से भी लाभ हो सकता है। अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है।

तुला

आज आपको कुछ कार्यों को इच्छा के विपरीत भी करना होगा। काम में मन नहीं लगेगा लेकिन दबाव के कारण आप इसे अनमने ढंग से पूरा करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा होगा लेकिन मानसिक अशांति बनी रहेगी। घर में क्लेश की आशंका है। 

वृश्चिक

पिछले कुछ से लगातार टाल रहे पारिवारिक समस्याओं को आज खत्म करने का दिन है। सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी दिन शुभ है। सहकर्मियों का साथ मिलेगा और सीनियर अधिकारी काम से खुश होंगे। यश का योग है। विदेश जाने की कोशिश में हैं तो इस संबंध में आज योजना को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

धनु

स्वास्थ्य को लेकर संभलने की जरूरत है। सफलता के लिए अधिक श्रम करना होगा। यात्रा को आज के लिए टालना बेहतर है। दोपहर बाद समय आपके अनुकूल होगा। आर्थिक लाभ के लिए समय अनुकूल है। 

मकर

आज आप कुछ ज्यादा संवेदनशील रहेंगे। भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा। आपत्तिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहें। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न बढे़ इसका ध्यान रखिएगा। 

कुंभ

आज का दिन आपके लिए उर्जा से भरपूर होगा। हर काम में मनचाही सफलता मिलेगी। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ शाम का समय अच्छा बितने वाला है। स्वास्थ्य पर हालांकि विशेष ध्यान रखें। साथ ही लोगों से बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखें। विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।

मीन

दाम्पत्य जीवन में कलह की आशंका है। इसका ध्यान रखें। कार्यस्थल पर दिन अच्छा बितेगा। आप सफलतापूर्वक अपने कामों को खत्म करने में कामयाब होंगे। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा गुजरने वाला है। पढ़ाई में मन लगेगा। उच्च शिक्षा के प्रयासों में सफलता मिलेगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य