लाइव न्यूज़ :

Horoscope 22 March, 2021: कैसा रहने वाला है सप्ताह का ये पहला दिन, पढ़ें आज का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2021 08:15 IST

Aaj Ka Rashifal, 22 March: ये फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। सुबह 9 बजे के बाद नवमी तिथि की शुरुआत होगी। पढ़ें आज का राशिफल

Open in App

मेष: माता-पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद होने की आशंका है। इससे परिवार में अशांति रहेगी। कार्यस्थल पर दिन अच्छा होगा। नई जिम्मेदारियां मिलेगी और प्रोमोशन के आसार हैं। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

वृषभ: दिन मध्यम रहने वाला है। बिजनेस में जरूर कुछ सावधानी बरतने की जरूरत है। कोई डील हानिकारिक साबित हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण है। बातचीत से मसलों को सुलझाने का प्रयास करें। बेवहजह की किसी बहस में नहीं उलझें।

मिथुन: व्यापार में लाभ के संकेत हैं। प्रॉपर्टी में निवेश अच्छा निर्णय साबित होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कर्जों से मुक्ति मिलेगी। कार्यों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में न रहे।

कर्क: रूके हुए धन प्राप्त होंगे। दिन अच्छा रहने वाला है और नए काम में सफलता मिलने के आसार हैं। राजनीतिक लोगों से संबंध बनने से फायदा पहुंचेगा। यात्रा में बाधा आ सकती है। इसलिए सचेत रहें। पुराने मित्रों से मुलाकात होने से मन प्रसन्न होगा।

सिंह: कोई अच्छी सूचना परिवार के किसी सदस्य की ओर से मिल सकती है। ऑफिस में अपने काम को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। शत्रु पक्ष हावी रह सकता है। व्यापार में लाभ और उन्नति के आसार हैं। प्रेम प्रस्ताव के लिए दिन अच्छा है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या: आपका आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको फायदा पहुंचा सकता है। ऑफिस में महिला सहकर्मियों या अधिकारी का साथ और सहयोग मिलेगा। व्यापार में अच्छे सौदे होने की उम्मीद है। पारिवारिक वातावरण बेहतर होगा। किसी पुराने विवाद का निपटारा हो सकता है। दान और धार्मिक कामों में रूचि बढ़ेगी।

तुला: कई दिनों से रोजगार के क्षेत्र में जारी समस्या का खात्मा हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिए छात्रों के सामने नए मार्ग खुलेंगे। धन खर्च बढ़ेगा। घर के पुराने रूके हुए काम पूरे होने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी की मदद मिलेगी।

वृश्चिक: आप आत्मविश्वास से भरे होंगे और इसका लाभ आज मिलेगा। कहीं यात्रा के लिए भी जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। विवाह के योग्य जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है। रिश्तेदारों से संबंध मधुर होंगे।

धनु: आप किसी नए शुरुआत की तलाश में हैं तो यह दिन आपके लिए अच्छा है। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेने से लाभ मिलेगा। जल्दबाजी नहीं करें। स्वभाव में उग्रता से बात बात बिगाड़ने की आशंता है। इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर: कई दिनों से लंबित पड़े कार्यों को पूरा कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की उम्मीद है। किसी को पैसे उधार देने से बचें। खर्चों को लेकर तनाव होने से परिवार का माहौल बिगड़ सकता है।

कुंभ: आज वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। पड़ोसियों से रिश्ते अच्छे होंगे। साथ ही जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है। कोई बड़ा फैसला करने के समय दिल की बात सुनें। काम की जगह पर दिन अच्छा गुजरेगा। गृहस्थ जीवन में भी आनंद का योग है।

मीन: संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय करने वालों के लिए आज धन लाभ है। दिन ज्यादा व्यस्तता वाला होगा। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठPanchang 02 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग