लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 31 October 2025: माह के अंतिम दिन मेष, मिथुन समेत ये 4 राशिवाले रहें सतर्क, परेशानियों से होगा सामना

By रुस्तम राणा | Updated: October 31, 2025 05:22 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 31 October 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परेशानियां आएंगी, लेकिन किसी मित्र की मदद से आप समस्या का समाधान खोज पाने में सफल होंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज किसी बड़ी कामयाबी मिलने की संभावना है। सहपरिवार आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने की संभावना है। समाज में आपको मान-सम्मान प्राप्त बढ़ेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन कामकाज में नहीं लगेगा, बल्कि आप अपनी किस्मत को कोसते हुए नजर आ सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर नाराजगी होने की संभावना है।

कर्क दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देने में कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत आज कुछ नाजुक रह सकती है। व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल: आज शत्रुओं से किसी तरह की मात मिल सकती है। किसी व्यक्ति से झगड़ा होने की भी संभावना है। आज अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा अन्यथा आपको इसका परिणाम भुगतना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल: आज प्रेम जीवन में भी आनंद आएगा। बहुत संभावना है कि लव पार्टनर से किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं हो जाए, लेकिन आप परिस्थिति को संभाल पाने में कामयाब होंगे। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल: आज निजी जीवन में भी आनंद आएगा। लेकिन अगर परिवार से दूर हैं तो उनकी याद आएगी। मां जी से रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप आने वाले दिनों में प्रॉपर्टी खरीदने का विचार करेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लापरवाही ठीक नहीं होगी। आगे चलकर आपको इसका नुकसान उठान पड़ सकता है। सोशल मीडिया में समय जाया हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल: आज किसी स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है। घर में वातावरण सामान्य रहेगा। किसी मेहमान के आने से खुशियां आएंगी। बातचीत के माध्यम से आप अपनी समस्याओं को सुलझाने में कामयाब हो सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल: आज आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। हालांकि किसी कार्य को लेकर मन में चंचलता का भाव रहेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज आर्थिक दृष्टि से नुकसान होने का भय है। आज निवेश से बच सकते हैं वहीं यात्रा करने के दौरान अपने सामान का अच्छी तरह से ख्याल करना होगा। चोरी होने का भय है।

मीन दैनिक राशिफल: आज किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त होगा। लेकिन वह धन आपसे खर्च भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत