लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 31 August 2022: आज इन 4 राशिवालों के भाग्य में खुशियां, मन की मुराद होगी पूरी

By रुस्तम राणा | Updated: August 31, 2022 06:46 IST

Aaj Ka Rashifal 31 August 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

मेष: आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हारी-बीमारी में खर्चे बढ़ेंगे। शत्रुओं से भी आपको सावधान रहना होगा। वरना वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। गैर कानूनी कार्यों से दूर रहें। 

वृष: उच्च शिक्षा प्राप्त कर छात्र छात्राओं के लिए दिन उत्तम है। प्रेम जीवन में आनंद आएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याहन के बाद कार्यालय में अधिकारी का सहयोग मिलेगा। 

मिथुन: आज आपकी चल अचल संपत्ति में वृद्धि होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ का ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य के लिए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है।

कर्क: आज आप जोश और उत्साह के साथ अपना कार्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप पूरे मन से कार्य करेंगे। मध्याहन के बाद अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी। घर में छोटे भाई बहनों को आपकी मदद की आवश्यकता पड़ सकती है।

सिंह: आज धन बचत कर पाने में भी सफल होंगे। वाणी में मधुरता लाएं। परिजनों के साथ किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मनोबल भी आप का दृढ़ रहेगा। इसलिए कार्यसफलता में कोई बाधा नहीं आएगी।  

कन्या: आज मन इधर-उधर भटकेगा। एकाग्रता की कमी महसूस करेंगे। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का आयोजन होगा। दैनिक कार्य भी आत्मविश्वास और एकाग्र मन से पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए विद्याभ्यास हेतु समय अच्छा है। 

तुला: आज आप न चाहते हुए खर्चे करेंगे। किसी से धन उधार ले सकते हैं अथवा किसी धन उधार में दे सकते हैं। घरेलू समस्या के कारण चिंतित दिखाई देंगे। सोच-समझकर आर्थिक फैसले लें। आर्थिक निवेश न करें।  

वृश्चिक: आज परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। कार्यक्षेत्र में तरक्की पाएंगे। आमदनी भी बढ़ेगी। आप आज शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साही रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। नई नौकरी मिल सकती है। 

धनु: आज कार्यक्षेत्र में अधिक कार्य करना पड़ सकता है। शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। परंतु मध्याहन के बाद आप में कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। नई योजनाओं के चलते आर्थिक लाभ हो सकता है। 

मकर: आज आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रूचि बढ़ेगी। छात्रों को अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आँख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है। परिवारजनों के लिए उन्हीं के साथ खर्च करने का प्रसंग उपस्थित होगा। 

कुंभ: आज आपको अप्रत्याशित परिणाम प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति अथवा ससुराल पक्ष से लाभ होने के प्रबल संकेत हैं। मध्याहन के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

मीन: आज आपको अपने वैवाहिक जीवन में आनंद आएगा। नए कार्य का आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होने की संभावना में वृद्धि होगी। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स