लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 28 October 2024: आज वृषभ राशिवालों की चल-अचल संपत्ति में होगी वृद्धि, जानें अपनी राशि का भाग्य

By रुस्तम राणा | Updated: October 28, 2024 05:25 IST

Aaj Ka Rashifal 28 October 2024: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 28 October 2024: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जाने अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज संतान के द्वारा कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव रिलेशन मजबूत होगा। विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि होगी। पाठ्यक्रम के अलावा व्यावाहारिक ज्ञान को सीखने को मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से प्रेम मिलेगा।   

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आपकी चल अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। नया वाहन या घर खरीदने की योजना बना सकते हैं। आपके सुखों में वृद्धि होगी। अगर माता जी से रिश्ते खराब चले आ रहे थे तो आज रिश्तों में सुधार हो सकता है। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज संभव है कि किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है, लेकिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना बात आगे बढ़ सकती है। आपके जोश और उत्साह में वृद्धि होगी। आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। 

कर्क दैनिक राशिफल: आज आपकी आमदनी बढ़ सकती है, जिससे आपका आर्थिक पक्ष और भी मजबूत होगा। हालांकि इसके विपरीत खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी।  पारिवारिक जीवन का सुखद आनंद लेंगे। आपकी संवाद शैली से लोग प्रभावित होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में मन लगाकर कार्य करेंगे और व्यक्तिगत जीवन में सुख-शांति का अहसास होगा। आपके व्यक्तित्व में आकर्षक नजर आएगा। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। कार्य-व्यापार के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज संभव हो तो किसी को उधार देने से बचें। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लेनदेन को लेकर सावधान रहें और उन गलतियों को न दोहराएं, जिससे आपको नुकसान हो। 

तुला दैनिक राशिफल: आज निजी कार्य संपन्न होंगे। वहीं लंबित सरकारी कामकाज पूर्ण हो सकते हैं। धनलाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। आज आपका सोशल दायरा भी बढ़ेगा। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज घर में खुशियां आएंगी। कोई मेहमान घर आ सकता है। ऑफिस में आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कर छा सकते हैं। बॉस आपकी कार्यक्षमता से प्रसन्न होगा। वहीं जो जातक नई नौकरी की तलाश में है उन्हें सफलता मिल सकती है। 

धनु दैनिक राशिफल: आज आर्थिक स्थिति के मजबूत रहने की संभावना है। भाग्य का साथ पाकर आप कोई कामयाबी को हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों को गुरुओं का आशीर्वाद मिलेगा। घर या रिश्तेदारों में किसी धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। 

मकर दैनिक राशिफल: आज अचानक से कोई समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। दिन की शुरूआत अच्छी होगी। ध्यान से वाहन चलाएं, ट्रैफिक नियमों का पालन करें। वरना चोटिल हो सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कर सकते हैं। व्यापार के लिए परिस्थितियां अनुकूल दिखाई दे रही हैं। आशानुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वहीं वैवाहिक जीवन के मधुर रहने की संभावना है। 

मीन दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिलेगी। शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। यात्रा के दौरान थकान महसूस कर सकते हैं। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स