Aaj Ka Rashifal 28 August 2025: इन 4 राशिवालों के भाग्य में खुशियां, मन की मुराद होगी पूरी

By रुस्तम राणा | Updated: August 28, 2025 05:41 IST2025-08-28T05:41:31+5:302025-08-28T05:41:31+5:30

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Aaj Ka Rashifal 28 August 2025 These 4 zodiac signs will be happy and their wishes will be fulfilled | Aaj Ka Rashifal 28 August 2025: इन 4 राशिवालों के भाग्य में खुशियां, मन की मुराद होगी पूरी

Aaj Ka Rashifal 28 August 2025: इन 4 राशिवालों के भाग्य में खुशियां, मन की मुराद होगी पूरी

Aaj Ka Rashifal 28 August 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है। 

मेष दैनिक राशिफल: आज लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की मुलाकात करने का प्रसंग उपस्थित होगा। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज अपने कार्य-व्यापार की दिशा में आप नए कदम आगे बढ़ाएंगे। धन की लेनदेन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। मित्रजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। सुंदर वस्त्र धारण करेंगे। वाणी में नियंत्रण रखना होगा।

कर्क दैनिक राशिफल: आज संतान के प्रश्नों के कारण चिंता रहेगी। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल: आज आप कोई शुभ कार्य भी कर सकते हैं। शारीरिक चुस्ती फुर्ती बनी रहेगी। जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। जिम्मेदारी में वृद्धि हो सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल: आज शारीरिक एवं मानसिक परेशानी का अनुभव हो सकता है जिसके कारण अनिद्रा सताएगी। नौकरी एवं व्यवसाय में आपको स्पर्धात्मक व्यवहार का सामना करना पड़ेगा।  

तुला दैनिक राशिफल: आज घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकलकर आप प्रकृति का आनंद लेंगे। आप अपनी परेशानियों को अपने बौद्धिक कौशल से कम कर सकते हैं। 

वृ्श्चिक दैनिक राशिफल: आज आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। पार्टी, पिकनिक में जा सकते हैं। विपरीत लिंगी व्यक्ति से भेंट रोमांचक होगी। विचार-परिवर्तन शीघ्र हो सकता है। बौद्धिक कार्य में सफलता मिलेगी। 

धनु दैनिक राशिफल: आज मुसीबतों का तत्काल निवारण करें। अकस्मात से संभलकर चलें। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। ऑफिस में पुराने काम निपटाने में सफल रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल: आज यदि आप दूर रहते हैं तो परिजनों से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मन किसी बात को लेकर अशांत रह सकता है। ऐसे में खुद को संभालें।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। उनकी पदोन्नति की संभावना अधिक है। उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। कर्म और सामाजिक क्षेत्र में धन व मान-सम्मान मिलेगा।

मीन दैनिक राशिफल: आज कार्य-व्यापार में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें। नए सम्बंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। घर में रहन सहन अव्यवस्थित हो सकता है।
 

Web Title: Aaj Ka Rashifal 28 August 2025 These 4 zodiac signs will be happy and their wishes will be fulfilled

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे