लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 26 October 2025: आज इन छह राशियों के भाग्य में होगी वृद्धि, धन-संपत्ति बढ़ने की प्रबल संभावना

By रुस्तम राणा | Updated: October 26, 2025 05:17 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 26 October 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक मुनाफा मिलने का भी योग है। नौकरीपेशा जातकों के लिए नए मौके और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज व्यवसाय के लिहाज से दिन अच्छा है। रूके हुए काम पूरे होंगे। दिया हुआ कर्ज वापस आएगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ पहुंचेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज किसी बात को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। संतान पक्ष को लेकर चिंता रह सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। लव लाइफ को जी रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क दैनिक राशिफल: आज रिश्तों को लेकर सावधानी बरतें। घर में अच्छा वातावरण बनाने की कोशिश करनी होगी। व्यवसाय और नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है।

सिंह दैनिक राशिफल: आज धार्मिक स्थल पर जाने का कार्यक्रम बना सकते हैं। व्यवसाय में कुछ बाधा है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।    खानपान का ध्यान रखने की जरूरत है। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज परिवार या करीबी रिश्तेदार के साथ उग्र विवाद से दिन खराब हो सकता है। अग्नि या बिजली के मामले में लापरवाही बरतें और दूरी बनाए रखें। इनसे खिलवाड़ नहीं करें।

तुला दैनिक राशिफल: आज व्यवसाय के मामले में भाग्य का साथ मिलेगा। खासकर बिजनेस में लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। रिश्तेदारों या पड़ोसी से विवाद से दिन के उतर्राध में परेशानी बढ़ सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज पारिवारिक वातावरण आनंद और उल्लास से भरा होगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। बीमारी से राहत मिलेगी।

धनु दैनिक राशिफल: आज महिला मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। प्रणय प्रसंग से आनंद में वृद्धि होगी। दूर की यात्रा टालना बेहतर है। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए दिन अच्छा है। 

मकर दैनिक राशिफल: आज सतर्कता बरतने की जरूरत है। किसी और की गलती से आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से खुद को आज बचाने की कोशिश करें। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। किसी समस्य में दोस्त काम आ सकते हैं। जेब खर्च बढ़ेगा। इस पर काबू रखें। परिवार के साथ समय बिताने का पर्याप्त समय मिलेगा। 

मीन दैनिक राशिफल: आज माता-पिता का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय के लिए दिन मध्यम है। कमाई धीमी होगी और कुछ परियोजनाओं में परेशानी आ सकती है। नई नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए शुभ संकेत हैं।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य