Rashifal 22 February 2026: आज का दिन इन 5 राशियों के लिए शुभ, किस्मत में धनलाभ के योग
By रुस्तम राणा | Updated: February 22, 2026 06:04 IST2026-02-22T06:04:07+5:302026-02-22T06:04:07+5:30
सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Rashifal 22 February 2026: आज का दिन इन 5 राशियों के लिए शुभ, किस्मत में धनलाभ के योग
Aaj Ka Rashifal 22 February 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।
मेष दैनिक राशिफल: आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में काम न बनने पर मन निराश हो सकता है। मन अशांत रह सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल: आज परिवार में प्रेम भाईचारा दिखाई देगा। आर्थिक लाभ की संभावना है, धन प्राप्त होगा। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। किसी मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल: आज शारीरिक रूप से आप को अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। किसी सकारात्मक चीज को लेकर प्रसन्न होंगे।
कर्क दैनिक राशिफल: आज के दिन आपको थोड़ी बहुत अप्रतिकूलता का सामना करना पडे़गा। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पडेगा। मन किसी चीज को लेकर परेशान रह सकता है।
सिंह दैनिक राशिफल: आज वाहन चलाते समय अकस्मात न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। संभव हो तो आपरेशन को आज टाल दीजिएगा। व्यर्थ के झगड़ों व विवादों से बचने का प्रयास करें।
कन्या दैनिक राशिफल: आज घर के प्रति जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। कार्य-व्यापार में भी अच्छे अनुभव प्राप्त करेंगे। लोग आपके कार्य की तारीफ करेंगे। कारोबार में ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा।
तुला दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में शुत्रुओं की चाल का शिकार हो सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें। कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी नजर आएगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में भी लाभदायी दिन है। आय में वृद्धि होगी।
धनु दैनिक राशिफल: आज उतार-चढ़ाव की परिस्थितियां आएंगी। लेकिन आपके आत्म-विश्वास में कोई कमी नहीं आएगी। माता जी की सेहत दुरुस्त होगी। परिवार में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है।
मकर दैनिक राशिफल: आज मित्र जनों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। धन का खर्च होगा तथा अपयश भी मिल सकता है। सोशल मीडिया पर आप एक्टिव नजर आएंगे।
कुंभ दैनिक राशिफल: आज आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। बौद्धिक चर्चा में न उतरने की सलाह देते हैं। भोजन में मिष्ठान मिल सकता है। ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन कपड़े खरीद सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल: आज धन लाभ का योग है। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। स्थान परिवर्तन हो सकता है।