Rashifal 21 March 2026: आज होने वाली है मोटी कमाई, मेष समेत इन 6 राशियों के लिए बेहद लाभकारी समय

By रुस्तम राणा | Updated: March 21, 2026 05:25 IST2026-03-21T05:25:09+5:302026-03-21T05:25:09+5:30

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Aaj Ka Rashifal 21 March 2026 read your daily horoscope in hindi | Rashifal 21 March 2026: आज होने वाली है मोटी कमाई, मेष समेत इन 6 राशियों के लिए बेहद लाभकारी समय

Rashifal 21 March 2026: आज होने वाली है मोटी कमाई, मेष समेत इन 6 राशियों के लिए बेहद लाभकारी समय

Aaj Ka Rashifal 21 March 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज मन किसी एक चीज पर नहीं टिक पाएगा। आपको धन को लेकर कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। काम से संबंधित की गई यात्रा आपके लिए सफल साबित हो सकती है।  

वृषभ दैनिक राशिफल: आज व्यापारिक यात्रा सफल होगी। गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार आपके चित्त में ग्लानि का भाव पैदा करेंगे। स्वास्थ्य में विशेष रूप से आँख की तकलीफ होगी। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज आप कोई राज आप अपने जीवनसाथी से साझा कर सकते हैं। धार्मिक आयोजन के प्रति अधिक रुचि दिखाई देगी। किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर पिताजी से सलाह जरूर लें।

कर्क दैनिक राशिफल: आज किसी नए प्रोजेक्ट में काम करने का अवसर मिल सकता है। इसमें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल: आज संतान के साथ संबंध अच्छे स्थापित होंगे। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। आज प्रेम जीवन में प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज आर्थिक तंगी के कारण कोई कार्य बीच में प्रभावित हो सकता है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। 

तुला दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी से रिश्ते मधुर बनेंगे। नौकरी-व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति के संकेत हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आज भाग्य का साथ पाकर आप कामयाबी की इबारत लिखेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज यदि कार्यक्षेत्र में हैं तो प्रमोशन की संभावना से इनका नहीं किया जा सकता है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। इसलिए अपनी सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें।

धनु दैनिक राशिफल: आज भविष्य की राजनीति और मन को सुकून पाने के लिए आपको ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा। आज जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।  

मकर दैनिक राशिफल: आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना कार्य करेंगे। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। धन की बचत नहीं कर पाने का मलाल हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज प्रेम संबंध में मधुरता आएगी। आज किसी भी काम के संबंध में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय ले सकेंगे। पिता तथा बुजुर्गों के साथ सहयोग प्राप्त करेंगे। परिजनों के बीच एकता का भाव दिखाई देगा।

मीन दैनिक राशिफल: आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। घर में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। प्रियतम की कोई बात आपके दिल को लग सकती है।

Web Title: Aaj Ka Rashifal 21 March 2026 read your daily horoscope in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे