Rashifal 21 February 2026: आज बेहद सावधानी बरतें ये दो राशि के जातक अन्यथा हो सकता भारी नुकसान

By रुस्तम राणा | Updated: February 21, 2026 05:29 IST2026-02-21T05:29:03+5:302026-02-21T05:29:03+5:30

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Aaj Ka Rashifal 21 February 2026 read your daily horoscope in hindi | Rashifal 21 February 2026: आज बेहद सावधानी बरतें ये दो राशि के जातक अन्यथा हो सकता भारी नुकसान

Rashifal 21 February 2026: आज बेहद सावधानी बरतें ये दो राशि के जातक अन्यथा हो सकता भारी नुकसान

Aaj Ka Rashifal 21 February 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार आपके चित्त में ग्लानि का भाव पैदा करेंगे। स्वास्थ्य में विशेषरूप से आँख की तकलीफ होगी। कार्यक्षेत्र में अधिक फोकस करना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आर्थिक लाभ के योग हैं। नई योजनाओं को अमल में लाने के लिए शुभ दिन हैं। धार्मिक आयोजन के प्रति अधिक रुचि दिखाई देगी। किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर पिताजी से सलाह जरूर लें।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके अहं के कारण तकरार होने की संभावना है। स्वभाव में उत्तेजना से काम बिगड़ने की संभावना रहेगी। आज के दिन किसी धन उधार में न लें।

कर्क दैनिक राशिफल: आज सामाजिक जीवन में मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। समाज के रसूखदार लोगों से मुलाकात हो सकती है। आज प्रेम जीवन में प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल: आज अचानक धन खर्च होगा। किसी पुरानी समस्या को लेकर चिंतित दिखाई देंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।  

कन्या दैनिक राशिफल: आज गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग है। नौकरी-व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति के संकेत हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल: आज सेहत की दृष्टि से दिन प्रतिकूल है। शरीर में थकान, ऊबन और बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मन चिंता से व्याकुल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्य अधूरे रह सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज रोमान्स, प्रवास, पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का एक हिस्सा बनकर रहेंगे। आज जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

धनु दैनिक राशिफल: आज आप हर एक कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और अटल मनोबल के साथ करके उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। आमदनी में वृद्धि हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल: आज किसी भी काम के सम्बंध में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय ले सकेंगे। पिता तथा बुजुर्गों के साथ सहयोग प्राप्त करेंगे। परिजनों के बीच एकता का भाव दिखाई देगा।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज दैनिक कार्य बिना रुकावट के पूरे होंगे। घर में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

मीन दैनिक राशिफल: आज स्वभाव में चंचलता दिखाई देगी। मन किसी एक चीज पर नहीं टिक पाएगा। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। विदेश संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।

Web Title: Aaj Ka Rashifal 21 February 2026 read your daily horoscope in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे