लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 21 February 2025: अपेक्षा से ज्यादा होगा आर्थिक लाभ, जानें क्या है आपके भाग्य में आज

By रुस्तम राणा | Updated: February 21, 2025 05:55 IST

Aaj Ka Rashifal 21 February 2025: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 21 February 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार मन में ग्लानि का भाव पैदा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिक फोकस करना होगा, क्योंकि गलत निर्णय आपके लिए नुकसानकारी हो सकता है। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आर्थिक लाभ के योग हैं। नई योजनाओं को अमल में लाने के लिए शुभ दिन हैं। धार्मिक आयोजन के प्रति अधिक रुचि दिखाई देगी। किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर पिताजी से सलाह जरूर लें।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वभाव में उत्तेजना से काम बिगड़ने की संभावना रहेगी। आज के दिन किसी धन उधार में न लें।

कर्क दैनिक राशिफल: आज सामाजिक जीवन में मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। समाज के रसूखदार लोगों से मुलाकात हो सकती है। आज प्रेम जीवन में प्रियतम के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल: आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। नकारात्मक विचारों से दूर रहने और खान-पान पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। अचानक धन खर्च होगा। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग है। नौकरी-व्यवसाय में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति के संकेत हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में कार्य अधूरे रह सकते हैं। सेहत की दृष्टि से दिन प्रतिकूल है। शरीर में थकान और बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मन चिंता से व्याकुल रह सकता ह। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कारोबार में आर्थिक लाभ अपेक्षा से अधिक प्राप्त होगा। निजी जीवन में किसी बात को लेकर मन खट्टा हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल: आज आप हर एक कार्य दृढ़ आत्मविश्वास और अटल मनोबल के साथ करके उसमें सफलता प्राप्त करेंगे। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। आमदनी में वृद्धि हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल: आज किसी भी काम के सम्बंध में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय ले सकेंगे। पिता तथा बुजुर्गों के साथ सहयोग प्राप्त करेंगे। परिजनों के बीच एकता का भाव दिखाई देगा।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज दैनिक कार्य बिना रुकावट के पूरे होंगे। घर में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

मीन दैनिक राशिफल: आज आप विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त करेंगे। स्वभाव में चंचलता दिखाई देगी। मन किसी एक चीज पर नहीं टिक पाएगा। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य