लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 21 December 2025: आज मेष, वृषभ और मिथुन समेत 6 राशिवालों को आर्थिक लाभ होने के संकेत

By रुस्तम राणा | Updated: December 21, 2025 05:49 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 21 December 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुलेंगे। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। ग्राहकों की डिमांड के कारण खुदरा व्यापारी समान की पूर्ति न कर पाने से परेशान रहेंगे। किसी चीज को लेकर दुविधा की स्थिति में रह सकते हैं। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज व्यापारियों को बड़ा मुनाफा होगा, जिस कारण वे बेहद खुश होंगे। आकस्मिक धन खर्च होगा। मित्रों के साथ कोई अनबन न हो इसका भी पूर्ण ध्यान रखें। विरोधियों से सावधान रहें।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज आर्थिक रुप से आज आप सजग रहेंगे। लोगों के आपके साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित होंगे। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि संतान की ओर से सुख मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल: आज ऑफिस की बातों ध्यान में न लाएं और छुट्टी का पूरा आनंद लें। पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। आप के प्रति आपके पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज आप किसी जरूरी चीज की खरीददारी में धन खर्च कर सकते हैं। हर निजी कार्य को दृढ़ निश्चय के साथ संपन्न कर करेंगे। परिवार में पिता तथा बड़ों का सहयोग मिलेगा। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज प्रियतम अथवा परिजनों के साथ कहीं सैर सपाटा हो सकता है। ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का गिफ्ट मिल सकता है। किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी। 

तुला दैनिक राशिफल: आज आपको सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। किसी कारण मन खिन्न हो सकता है। लोग आपके काम में उंगली उठा सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज व्यापार से जुड़े जातकों को के लिए लाभकारी दिन हो सकता है। निजी कार्य के चलते अचानक प्रवास करने के संयोग खड़े होंगे। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से अनबन संभव है।

धनु दैनिक राशिफल: आज व्यवसाय में चुनौती आ सकती है।जोखिमी विचार, व्यवहार या आयोजन करने से पहले विचार करने की आवश्यकता है। आप परिजनों या फिर यार-दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए जा सकते हैं।   

मकर दैनिक राशिफल: आज व्यापारी अपने व्यवहार और वाणी को सौम्य बनाएं जिससे ग्राहक आपसे संतुष्ट रहें। गुस्से के कारण आपकी वाणी व्यवहार में उग्रता न आए उसका ख्याल रखें। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज आप घर के किसी ऐसे कार्य को संपन्न करेंगे जो काफी लंबे समय से अटका हुआ था। परिजनों अथवा दोस्तों संग मनोरंजन के लिए जा सकते हैं। सोशल मीडिया पर खुद को ज्यादा इंगेज करेंगे। 

मीन दैनिक राशिफल: आज सरकारी काम काज के लिए आपको आज का इंतजार करना होगा। व्यापार में विकास के अवसर मिलेंगे। मित्रों के साथ मिलना- जुलना या पर्यटन होगा। दोस्तों संग पुरानी यादें ताजा करेंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स