लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 20 November 2025: आज कार्यक्षेत्र में मिलेगी जबरदस्त सफलता, जानें अपनी राशि का भविष्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2025 05:46 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 20 November 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी संभवन है। व्यापार के लिए भी दिन अच्छा बीतने के संकेत कर रहा है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करेंगे तो उसमें आपको फायदा होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज खासकर खांसी जुकाम होने की प्रबल संभावना है। शत्रु से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा, इससे आप समय पर अपना कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज साथी से मुलाकात करके अच्छा लगेगा। दोनों साथ में मूवी देख सकते हैं। संतान भी अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। हालांकि बच्चों की पढ़ाई को लेकर मन में चिंता जरूर रहेगी।

कर्क दैनिक राशिफल: आज मकान अथवा वाहन को खरीदने की योजना पर विचार किया जा सकता है। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। किसी समारोह में सहपरिवार हिस्सा ले सकते हैं। माता जी के साथ रिश्ते और भी बेहतर होंगे।

सिंह दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में प्रयासों से सफलता मिलने की संभावना है। आज अपने निजी जीवन को लेकर मन में नकारात्मक विचार आने की संभावना है। अपने काम में मन लगाएं और अपने सीनियर्स के दिशा-निर्देशों का पालन करें।    

कन्या दैनिक राशिफल: आज आर्थिक क्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। धन लाभ के प्रबल संकेत दिखाई दे रहे हैं। धन की सेविंग करने में सफल होंगे। वहीं घर पर भी शांत वातावरण देखने को मिलेगा। हालांकि अगर आप फैमिली से दूर हैं तो घरवालों की याद आएगी।  

तुला दैनिक राशिफल: आज मन में किसी चीज को लेकर चंचलता का भाव रह सकता है। इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। खासी जुकाम होने की संभावना है। व्यक्तिगत परेशानियों को कम करने के लिए आप अपने दोस्तों से मदद मांग सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। आज आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। घर पर आर्थिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल: आज उपलब्धि मिलने की संभावना है। धन से जुड़े हुए कार्य संपन्न होंगे। किसी स्रोत से आपके पास धन आ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। किसी शुभ कार्य करने का दिन अच्छा है उसमें आपको लाभ मिलेगा। 

मकर दैनिक राशिफल: आज अपने कार्य को आप दिल लगाकर सकते हैं। सरकारी कामकाज में आज सफलता मिल सकती है। आज सैलरी बढ़ने की आशा कर सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को कुछ और समय का इतंजार करना पड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज भाग्य की बदौलत कामयाबी मिलने की संभावना है। किसी धार्मिक सामाजिक कार्य में आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। 

मीन दैनिक राशिफल: आज निजी जीवन में संकट का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से परेशानी आने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है। ससुराल पक्ष से किसी तरह का आश्चर्य करने वाली सूचना मिल सकती है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत