लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 20 November 2024: आज इन 5 राशिवालों को मिलेगी कोई बड़ी सफलता, जानें अपना भी भाग्य

By रुस्तम राणा | Updated: November 20, 2024 05:52 IST

Aaj Ka Rashifal 20 November 2024: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 20 November 2024: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जाने अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज मकान अथवा वाहन को खरीदने की योजना पर विचार किया जा सकता है। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। किसी समारोह में सहपरिवार हिस्सा ले सकते हैं। माता जी के साथ रिश्ते और भी बेहतर होंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में प्रयासों से सफलता मिलने की संभावना है। आज अपने निजी जीवन को लेकर मन में नकारात्मक विचार आने की संभावना है। अपने काम में मन लगाएं और अपने सीनियर्स के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज आर्थिक क्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में होंगी। धन लाभ के प्रबल संकेत दिखाई दे रहे हैं। धन की सेविंग करने में सफल होंगे। वहीं घर पर भी शांत वातावरण देखने को मिलेगा। हालांकि अगर आप फैमिली से दूर हैं तो घरवालों की याद आएगी।  

कर्क दैनिक राशिफल: आज मन में किसी चीज को लेकर चंचलता का भाव रह सकता है। इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। खासी जुकाम होने की संभावना है। व्यक्तिगत परेशानियों को कम करने के लिए आप अपने दोस्तों से मदद मांग सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल: आज आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। आज आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। घर पर आर्थिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल: आज धन से जुड़े हुए कार्य संपन्न होंगे। किसी स्रोत से आपके पास धन आ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। किसी शुभ कार्य करने का दिन अच्छा है उसमें आपको लाभ मिलेगा। 

तुला दैनिक राशिफल: आज अपने कार्य को आप दिल लगाकर सकते हैं। सरकारी कामकाज में आज सफलता मिल सकती है। आज सैलरी बढ़ने की आशा कर सकते हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को कुछ और समय का इतंजार करना पड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज भाग्य की बदौलत कामयाबी मिलने की संभावना है। किसी धार्मिक सामाजिक कार्य में आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। 

धनु दैनिक राशिफल: आज निजी जीवन में संकट का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से परेशानी आने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी जाती है। ससुराल पक्ष से किसी तरह का आश्चर्य करने वाली सूचना मिल सकती है।

मकर दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी संभवन है। व्यापार के लिए भी दिन अच्छा बीतने के संकेत कर रहा है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करेंगे तो उसमें आपको फायदा होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज खांसी जुकाम होने की प्रबल संभावना है। शत्रु से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा, इससे आप समय पर अपना कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे।

मीन दैनिक राशिफल: आज साथी से मुलाकात करके अच्छा लगेगा। दोनों साथ में मूवी देख सकते हैं। संतान भी अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। हालांकि बच्चों की पढ़ाई को लेकर मन में चिंता जरूर रहेगी।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य