लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 20 March 2025: आज इन 3 राशियों का संकट से होगा सामना, आएंगी बड़ी-बड़ी चुनौतियां

By रुस्तम राणा | Updated: March 20, 2025 05:21 IST

Aaj Ka Rashifal 20 March 2025: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 20 March 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।   

मेष दैनिक राशिफल: आज किसी शुभ कार्य को करने के लिए दिन अच्छा है उसमें आपको लाभ मिलेगा। कारोबार में भी आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। निजी जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज सरकारी कामकाज में आज सफलता मिल सकती है। आज सैलरी बढ़ने की आशा कर सकते हैं। आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि हो सकती है। चुनौतियों को स्वीकार करें। 

मिथुन दैनिक राशिफल: आज किसी सामाजिक कार्य में आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन आ सकता है, जिससे किसी से अनबन हो सकती है। 

कर्क दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन निजी जीवन में संकट का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से परेशानी आने की संभावना है। ऐसे में धैर्य बनाए रखें।  

सिंह दैनिक राशिफल: आज यदि आप साझेदारी में व्यापार करेंगे तो उसमें आपको फायदा होगा। किंतु खर्च की वृद्धि से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा बनती बात बिगड़ेगी।

कन्या दैनिक राशिफल: आज अपनी सेहत और माता जी की सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। शत्रु से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा, इससे आप समय पर अपना कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे। 

तुला दैनिक राशिफल: आज पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगे। अगर साथी रूठ गया है तो वह आज खुशी-खुशी मान जाएगा। संतान भी अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। मित्रों के साथ मौज-मस्ती हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज विश्राम करने से मन में तरो ताजगी आ सकती है। धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आज आप कोई कीमती चीज खरीद सकते हैं। परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। 

धनु दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में मेहनत से लाभ मिलेगा। आप अपने छोटे भाई-बहन की मदद कर सकते हैं। आज अपने निजी जीवन को लेकर मन में नकारात्मक विचार आने की संभावना है। अनावश्यक खर्च में बढ़ोतरी होगी। 

मकर दैनिक राशिफल: आज आपको आत्म संयम से काम लेना होगा। पैतृक संपत्ति के माध्यम से धन लाभ होगा। धन की बचत करने में सफल होंगे। वहीं घर पर भी शांत वातावरण देखने को मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज परिवार के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी, करियर में भी स्थिति सुधरेगी।

मीन दैनिक राशिफल: आज आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। घर पर आर्थिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। किसी दोस्त की मदद से निजी संकट को दूर करेंगे।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार

पूजा पाठPanchang 03 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठVaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट, पिछले साल के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या घटी