लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 20 July 2025: आज बढ़ सकती है इन 3 राशियों की जिम्मेदारी, शत्रुओं से भी रहें सतर्क

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 20, 2025 05:26 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 20 July 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है। 

मेष दैनिक राशिफल: आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कुछ नया सीख सकते हैं। आज आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। साथी आज खुशी-खुशी मान जाएगा। संतान भी अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। मित्रों के साथ मौज-मस्ती हो सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल: आपकी जिम्मेदारी भी बढ़ सकती है। आज आप कोई कीमती चीज खरीद सकते हैं। परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल: आप अपने छोटे भाई-बहन की मदद कर सकते हैं। आज अपने निजी जीवन को लेकर मन में नकारात्मक विचार आने की संभावना है। अनावश्यक खर्च में बढ़ोतरी होगी। 

कर्क दैनिक राशिफल: आज आपके घर पर भी शांत वातावरण देखने को मिलेगा। हालांकि अगर आप फैमिली से दूर हैं तो घरवालों की याद आएगी। यात्रा के योग हैं। कामकाज के लिए दिन सामान्य रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल: आप व्यक्तिगत परेशानियों को कम करने के लिए आप अपने दोस्तों से मदद मांग सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल: आज आप कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का अधिकतम सहयोग प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। घर पर आर्थिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल: आज आप अपनी ऊर्जा से बहुत कुछ हासिल करेंगे। किसी शुभ कार्य करने का दिन अच्छा है उसमें आपको लाभ मिलेगा। कारोबार में भी आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज किसी एक व्यक्ति के साथ आपके संबंधों के बीच का कोई मामला सुलझने की संभावना है। सरकारी कामकाज में आज सफलता मिल सकती है। आज सैलरी बढ़ने की आशा कर सकते हैं। आपके आत्म-विश्वास में कमी आ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी सामाजिक कार्य में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन आ सकता है। 

मकर दैनिक राशिफल: संतान की ओर से कोई विशेष शुभ समाचार मिल सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। निजी जीवन में संकट का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से परेशानी आने की संभावना है। 

कुंभ दैनिक राशिफल: धन लाभ का योग है। किए गए कार्यों में लाभ हो सकता है। व्यापार के लिए भी दिन अच्छा बीतने के संकेत कर रहा है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करेंगे तो उसमें आपको फायदा होगा। 

मीन दैनिक राशिफल: शत्रु से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा, इससे आप समय पर अपना कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे। खर्च में वृद्धि हो सकती है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग