लाइव न्यूज़ :

19 February, 2021 Rashifal: शुक्रवार का दिन कैसा रहने वाला है आपके लिए, पढ़ें 19 फरवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2021 15:56 IST

Rashifal, 19 February, 2021: माघ मास के शुक्ल पक्ष की ये सप्तमी तिथि है। दिन शुक्रवार है। मेष, वृषभ सहित तुला और मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा होगा शुक्रवार का ये दिन, पढ़ें 19 फरवरी का राशिफल

Open in App
ठळक मुद्देवृषभ जातकों को पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत, काम का रहेगा बोझकर्क जातक गुस्से और वाणी पर संयम रखें, धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगीसिंह जातकों को पैसे के संबंध में बड़ा फायदा हो सकता है, प्रेम संबंधों में सफलता

मेष: किसी निकट संबंधी अथवा मित्र से मनमुटाव की आशंका है। वाणी पर संय रखें और अपने काम पर ध्यान दें। दूसरे अन्य किसी के विषयों में उलझना ठीक नहीं होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में भी मुनाफे का योग है।

वृषभ: पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा गुजरेगा। दबदबा रहेगा और अपने काम से दूसरो को प्रभावित करने में कामयाब रहेंगे। काम का बोझ रह सकता है। खर्चे की अधिकता रहेगी।

मिथुन: आपकी सफलता से जलकर कुछ नकारात्मक अफवाह फैलाने की कोशिश कुछ लोग कर सकते हैं। सावधान रहें। संपत्ति विवाद की आशंका रहेगी। कार्यक्षेत्र के लिए दिन अच्छा है। अच्छे नतीजे मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।

कर्क: गुस्से और वाणी पर संयम रखें। बगैर किसी खास मुद्दे के कहासुनी और झगड़े में फंस सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। कार्यस्थल पर धैर्य के साथ काम का समापन करें। जल्दबाजी और दिखावे की कोशिश में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सिंह: पैसे के संबंध में बड़ा फायदा हो सकता है। परिवार से संबंधित बड़ी जिम्मेदारी पूरी करने में कामयाब रहेंगे। रूके हुए काम पूरे होंगे। प्रेम संबंधों में सफलता का योग है। बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

कन्या: विरोधी आपको लेकर ज्यादा सक्रिय रहेंगे। अनजान लोगों पर विश्वास नहीं करें। सावधान रहने की जरूरत है। कारोबार से जुड़े कार्यों में सफल रहेंगे। सहकर्मियों से भरपूर सहयोग कार्यक्षेत्र में मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है।

तुला: दिन आपके लिए आश्चर्य से भरा हो सकता है। कोई ऐसी खबर या घटना हो सकती है जो आपके लिए किसी सरप्राइज की तरह होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उदर संबंधी रोग से परेशानी भी संभव है। खर्च की अधिकता होगी।

वृश्चिक: सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ के साथ ख्याति मिलेगी। स्त्री वर्ग से खास लाभ होगा। नए वस्त्रों की खरीदारी करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ परिचय से लाभ होगा।उलझन की स्थिति में किसी से सलाह लेने को लेकर संकोच नहीं करें। 

धनु: दिन में कुछ मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सुस्ती छाई रहेगी। निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे। सीनियर अधिकारी या बॉस के साथ वाद- विवाद में फंसने से बचें। वाणी पर संयम रखें। संतान के संबंध में अच्छा समाचर प्राप्त होगा।

मकर: जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता होगी। कारोबार से जुड़े लेन-देन करते समय सतर्क रहने की जरूरत है। दिन व्यस्त रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी रिश्तेदार की ओर से अप्रिय सूचना मिल सकती है।

कुंभ: जिद और इगो को अपने ऊपर हावी नहीं होने दें। किसी संबंधी से विवाद की आशंका है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफतला के कदम बढ़ेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें।

मीन: नए काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। शेयर बाजार वहैरग में धन के निवेश को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। बच्चों से संबंध मधुर बनेंगे। लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है। पार्टनर संग अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स