लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 18 January 2025: आज इन 3 राशिवालों के धनकोष में होगी जबरदस्त वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: January 18, 2025 06:38 IST

Aaj Ka Rashifal 18 January 2025: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 18 January 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।  

मेष दैनिक राशिफल: आज नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे। हालांकि आपके ऊपर काम का दबाव रह सकता है। परिवार में मेल-जोल बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज पत्नी, पुत्र और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा। नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख- संतोष की अनुभूति होगी।  

मिथुन दैनिक राशिफल: आज ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे। आपकी समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी। ऑफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित होंगे। माताजी की तरफ से लाभ होगा।  

कर्क दैनिक राशिफल: आज धन की लेनदेन में सावधान बरतने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। गलत दलील बाजी और वाद-विवाद तथा संघर्ष खड़ा करेंगे। वाहन सावधानी से चलें।

सिंह दैनिक राशिफल:  आज करियर में भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपको कोई उपहार या फिर सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। जीवनसाथी की किसी बात पर आपको गुस्सा भी आ सकता है। व्यापार क्षेत्र में लाभ होगा। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज सर्दी और कफ या फिर बुखार आ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। धन खर्च में वृद्धि होगी। निषेधात्मक कार्य तथा अनैतिक कामवृत्ति कुमार्ग पर न ले जाए इसका ध्यान रखें।

तुला दैनिक राशिफल: आज दलाली, ब्याज, कमिशन द्वारा आपकी आय में वृद्धि होगी। भागीदारी में लाभ होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। तन-मन में स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी।  कारोबार तरक्की को देखकर मन प्रसन्न होगा। भेंट-सौगात की प्राप्ति होगी। स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे।

धनु दैनिक राशिफल: आज आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हरेक कार्य में सफलता मिलेगी। आपके अंदर साहस और ऊर्जा भरपूर रहेगी। सायंकाल में घरवालों के साथ हास्य विनोद हो सकता है। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे।  

मकर दैनिक राशिफल: आज कुटुंब में शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आप लाभ प्राप्त करेंगे। परंतु धन खर्च होगा। अपने खर्च में कटौती करें। आप बेबाकी से अपने विचारों को रखेंगे। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज साहित्य लेखन में आपकी सृजनात्मकता प्रकट कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रेमी जनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे। वीकेंड में कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। 

मीन दैनिक राशिफल: आज समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ की मुलाकात से आनंद होगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। कारोबार में तरक्की की आशा है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य