Rashifal 18 February 2026: आज आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे वृषभ राशि के जातक, पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Updated: February 18, 2026 05:41 IST2026-02-18T05:41:32+5:302026-02-18T05:41:32+5:30

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Aaj Ka Rashifal 18 February 2026 read your daily horoscope in hindi | Rashifal 18 February 2026: आज आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे वृषभ राशि के जातक, पढ़ें दैनिक राशिफल

Rashifal 18 February 2026: आज आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे वृषभ राशि के जातक, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 February 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन में सुख- संतोष की अनुभूति होगी। पत्नी, पुत्र और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। घर से माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज ऑफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित होंगे। माताजी की तरफ से लाभ होगा। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज धन की लेनदेन में सावधान बरतने की सलाह दी जाती है। गलत दलील बाजी और वाद-विवाद तथा संघर्ष खड़ा करेंगे। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। 

कर्क दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी की किसी बात पर आपको गुस्सा भी आ सकता है। व्यापार क्षेत्र में लाभ होगा। करियर में भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।

सिंह दैनिक राशिफल: आज मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। निषेधात्मक कार्य तथा अनैतिक कामवृत्ति कुमार्ग पर न ले जाए इसका ध्यान रखें। हालांकि आय में वृद्धि से इनकार नहीं किया जा सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल: आज तन-मन में स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी। दलाली, ब्याज, कमिशन द्वारा आपकी आय में वृद्धि होगी। भागीदारी में लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

तुला दैनिक राशिफल: आज भेंट-सौगात की प्राप्ति होगी। स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे। वाहन के रख-रखाव में धन खर्च हो सकता है। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हरेक कार्य में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। 

धनु दैनिक राशिफल: आज आप बेबाकी से अपने विचारों को रखेंगे। कुटुंब में शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कार्य-व्यापार में संतोषजनक स्थिति रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल: आज साहित्य लेखन में आपकी सृजनात्मकता प्रकट कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे। बातचीत के दौरान संयम रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ की मुलाकात से आनंद होगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें। 

मीन दैनिक राशिफल: आज शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी। नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे। संगीत में रुचि लेते हुए दिखाई देंगे।
 
 

Web Title: Aaj Ka Rashifal 18 February 2026 read your daily horoscope in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे