लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 17 March 2025: आज इन 5 राशियों के लिए शुभ दिन, कार्य-व्यापार से होगा अतिरिक्त धनलाभ

By रुस्तम राणा | Updated: March 17, 2025 07:01 IST

Aaj Ka Rashifal 17 March 2025: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 17 March 2025: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज परिश्रम से सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए दिन अच्छा है। कोई सुखद सूचना मिलेगी। व्यापारियों को अपेक्षा के अनुकूल लाभ मिलेगा। 

वृषभ दैनिक राशिफल: आज अपने जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। काम पूरे होंगे। पारिवारिक काम में पिता का साथ मिलेगा। अपेक्षा के अनुसार धन प्राप्त होगा। मिथुन दैनिक राशिफल: आज कार्यस्थल पर कोई नया बदलाव आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मियों का साथ मिलेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। नई जॉब मिलने की संभावना है।

कर्क दैनिक राशिफल: आज कानूनी या कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर आज आप अपने विचारों को साझा कर सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल: आज किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी से किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी हो सकती है। लेकिन दोनों के बीच प्यार बरकरार रहेगा। व्यापार में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल: आज कर्ज से मुक्ति मिलने के आसार हैं। अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें, हालांकि आप उनकी चाल को समझकर उन्हें मात दे सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल: आज उच्च शिक्षा प्राप्त कर छात्रों के लिए अच्छा बीतेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन में थोड़ा धैर्य रखना होगा। रूठे साथी को मनाने का प्रयास कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज  छात्रों को पढ़ाई में मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आप शारीरिक मेहनत करने से थोड़ा बचें, क्योंकि आपकी सेहत पर उसका विपरीत असर पड़ सकता है।  

धनु दैनिक राशिफल: आज धन लाभ के योग हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है। दोपहर बाद कोई निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपके स्वभाव पर परिवर्तन देखने को मिल सकता है। 

मकर दैनिक राशिफल: आज घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान का विवाह करना चाहते हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छा प्रसंग बन सकता है। प्रेम जीवन में प्रियतम के से मतभेद हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज आपको विभिन्न मदों में धन खर्च होगा। घर-परिवार में विवाद से दूर रहें और बुजुर्गों से बहस नहीं करें। व्यापारियों को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल: आज छात्रों को अध्ययन के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी की सही सलाह से लाभ होगा। उनकी बातों पर ध्यान दें। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य