Rashifal 16 March 2026: तुला राशि वालों की मौज, नौकरी-व्यापार में तरक्की के संकेत
By रुस्तम राणा | Updated: March 16, 2026 05:36 IST2026-03-16T05:36:39+5:302026-03-16T05:36:39+5:30
सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Rashifal 16 March 2026: तुला राशि वालों की मौज, नौकरी-व्यापार में तरक्की के संकेत
Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।
मेष दैनिक राशिफल: आज पिता एवं पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं, किंतु आर्थिक निवेश से बचने का प्रयास करें। आप के प्रति आपके पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा।
वृषभ दैनिक राशिफल: आज प्रतियोगी परीक्षा में सफलता अर्जित करेंगे। सरकारी कार्यों में तथा सरकार से लाभ होगा। पिता तथा बडों का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से सुख मिलेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल: आज ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का गिफ्ट मिल सकता है। किसी रहस्य को जानने की तीव्र इच्छा करेगी। किसी भी चीज में जल्दी गिव अप न करें।
कर्क दैनिक राशिफल: आज ध्यान से खर्च करें। परिवारजनों के बीच मनमुटाव हो सकता है। व्यापार में सामान्य परिणाम मिलने की संभावना है। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा
सिंह दैनिक राशिफल: आज सोशल मीडिया पर आप अपनी किसी मुद्दे पर राय सकते हैं। अचानक प्रवास करने के संयोग खड़े होंगे। उनके पीछे खर्च करने पड़ेंगे। नए सम्बंध स्थापित करना हितकर नहीं है।
कन्या दैनिक राशिफल: आज छात्र अपने एग्जाम की तैयारी मन से करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रमोशन की बात चल सकती है। अचानक से घर में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है।
तुला दैनिक राशिफल: आज आपकी आमदनी अच्छी होगी। गुस्से के कारण आपकी वाणी व्यवहार में उग्रता न आए उसका ख्याल रखें। नौकरी में आपका वर्चस्व रहेगा। दफ्तर में स्नेह का माहौल बन सकता है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज बातचीत में तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। स्वभाव में मौजीलापन आपको मन से स्फूर्तिमय रखेगा। छोटी दूरी की यात्रा कर सकते हैं।
धनु दैनिक राशिफल: आज सकारात्मक भाव से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय में वृद्धि होगी। व्यापार में विकास के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर बनाए रखें।
मकर दैनिक राशिफल: आज किसी चीज को लेकर दुविधा की स्थिति में रह सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुलेंगे। किसी सफर में जा सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल: आज आकस्मिक धन खर्च होगा। मित्रों के साथ कोई अनबन न हो इसका भी पूर्ण ध्यान रखें। विरोधियों से सावधान रहें। रिश्तेदारों के चलते जीवनसाथी मतभेद हो सकता है।
मीन दैनिक राशिफल: आज आर्थिक रुप से आज आप सजग रहेंगे। परिजनों के बीच प्रेम भाव बना रहेगा। अपने कार्यक्षेत्र में 100 प्रतिशत देने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी।