Aaj Ka Rashifal 15 September 2022: आज किसे मिलेगी तरक्की, किसे करना पड़ेगा परेशानियों का सामना, पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Published: September 15, 2022 06:45 AM2022-09-15T06:45:12+5:302022-09-15T06:45:12+5:30

Aaj Ka Rashifal 15 September 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Aaj Ka Rashifal 15 September 2022 Horoscope Today know your fate | Aaj Ka Rashifal 15 September 2022: आज किसे मिलेगी तरक्की, किसे करना पड़ेगा परेशानियों का सामना, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 September 2022: आज किसे मिलेगी तरक्की, किसे करना पड़ेगा परेशानियों का सामना, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष: आज आपके मनमुताबिक चीजें नहीं घटने से निराशा होगी। मन एक जगह नहीं टिकेगा। सोशल मीडिया पर नई-नई चीजें सर्च कर सकते हैं। घर में अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

वृषभ: आज आप आलस्य का अनुभव करेंगे, जिससे कि आप अपने कार्य में पिछड़ जाएंगे। धन निवेश सावधानी से करें अन्यथा आपको नुकसान होने की प्रबल संभावना रहेगी। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। 

मिथुन: आज कार्यक्षेत्र में आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। किंतु यथार्थ पर ध्यान देना होगा। ख्याली पुलाव पकाने से आपको ही नुकसान होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ से इनकार नहीं किया जा सकता है।  

कर्क: आज व्यापार क्षेत्र में लाभ के अच्छे योग बनेंगे। कोई रुकी हुई योजना पुन: शुरू हो सकती है। काम की अधिकता के चलते घरवालों को कम समय दे पाएंगे। नई नौकरी मिलने की संभावना है। 

सिंह: सरकारी कामकाज एकबार फिर से रुक सकता है। परिजनों में किसी से नोकझोंक हो सकती है। छात्रों को गुरुजनों का सहयोग प्रदान होगा। भाग्य का साथ पाकर कई काम सफल होंगे।

कन्या: आज आपको अप्रत्याशित परिणाम प्राप्त होंगे। चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा। घर के कामों में अधिक व्यस्त नजर आ सकते हैं। अपनी संवाद शैली से लोगों का दिल जीतेंगे। 

तुला: आपकी योग्यता में वृद्धि होगी। ऐसे लोगों से मुलाकात करेंगे जो आपको भविष्य में काम आएंगे। किसी काम को निकलवाने के लिए राजनीतिक पहुंच का सहारा लेना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन सामान्य बीतेगा।  

वृश्चिक: आज आपको शत्रुओं से चुनौती मिल सकती है। हालांकि मित्रों के सहयोग से सारी चुनौतियां दूर होंगी। ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे समाज में आपकी छवि धूमिल हो। निजी जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। 

धनु: आज परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। प्रेम जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। लेकिन आपको अपनी किसी गलती का पछतावा हो सकता है। संतान से किसी प्रकार की खुशी मिल सकती है।

मकर: आज आप किसी मुद्दे पर भावुक हो सकते हैं। लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर काबू करना होगा। जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होंगे। दोनों एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। 

कुंभ: आज आपके विचारों में गहराई दिखेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थी अपने ज्ञान में वृद्धि करेंगे। निजी जीवन में संतुष्टि का अनुभव कर सकते हैं। किसी काम को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

मीन: आज आपके घर में खुशनुमा माहौल दिखाई देगा। घर में बच्चों के प्रति अधिक प्रेम उमड़ सकता है। धन बचत को लेकर कठिनाइयों का अनुभव कर सकते हैं। अपनी संवाद शैली से आप लोगों को प्रभावित करेंगे। 

Web Title: Aaj Ka Rashifal 15 September 2022 Horoscope Today know your fate

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे