आज का राशिफल: सप्ताह का पहला दिन सोमवार आज कैसा होगा आपके लिए, पढ़ें 15 जून का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 15, 2020 06:43 IST2020-06-15T06:43:13+5:302020-06-15T06:43:13+5:30

आज का राशिफल: तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में उन्नति का योग है। आर्थिक प्रगति भी प्राप्त होगी। वहीं, मीन जातकों को थोड़ा धैर्य रखने और संभलने की जरूरत है।

aaj ka rashifal 15 june rashifal todays horoscope in hindi aaj ka horoscope today astrology in hindi | आज का राशिफल: सप्ताह का पहला दिन सोमवार आज कैसा होगा आपके लिए, पढ़ें 15 जून का राशिफल

15 जून का राशिफल

Highlightsआज का राशिफल: कन्या जातकों को धार्मिक कार्यों में रहेगी रूचि, स्वास्थ्य का रखें ध्यानमिथुन जातकों के लिए दिन चुनौती से भरा और कुछ परेशानियों वाला, बाद का समय अनुकूल

मेष: कार्यक्षेत्र, कारोबार में उन्नति होगी। नौकरीपेशा जातक के लिए दिन अच्छा है। धन आगमन का योग है। हालांकि सेहत में थकान, चिड़चिड़ापन आ सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि होगी।

वृषभ: निर्माण कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातक के लिए दिन अनुकूल है। परिवार का सहयोग मिलेगा। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए कुछ मानसिक तनाव लेकर आ सकता है। दिन में बाद का समय अनुकूल है। विद्या क्षेत्र से जुड़े जातक का विकास प्राप्त होगा। उच्च शिक्षण की ओर कदम आगे बढ़ेंगे। विवाह के योग भी निर्माण होने के संकेत हैं। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा।

कर्क: जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। मांगलिक कार्यों के लिए दिन शुभ है। नौकरीपेशा जातक पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। वाणी पर जरूर संयम रखें। 

सिंह: कार्यक्षेत्र, व्यापार में स्थिति यथावत बनी रहेगी। संतानपक्ष से संबंधित कार्यों में विशेष खर्च की संभावना है। मातृपक्ष से अनबन रह सकती है।

कन्या: धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी। स्वास्थ्य के लिए समय मध्यम है। अपना ध्यान रखें। वाद-विवाद में नहीं उलझे और लंबी यात्रा से भी दूर रहें।

तुला: व्यापार में उन्नति मिलेगी। आर्थिक प्रगति प्राप्त होगी। भूमि-वाहन के लिए समय सुखद है। संतान पक्ष की भी उन्नति होगी। नौकरीपेशा जातक के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक: नौकरीपेशा जातक को खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में परिश्रम की अधिकता रहेगी। पिता का सहयोग मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रहेगी।

धनु: कारोबार-व्यापार में तरक्की मिलेगी। आर्थिक उन्नति रहेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। गहरे जल से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

मकर: नौकरीपेशा जातक के लिए तरक्की और मान-सम्मान का योग है। संतानपक्ष का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य और खान-पान का ध्यान रखें। 

कुंभ: कार्यक्षेत्र-कारोबार के लिए यथावथ स्थिति है। नौकरीपेशा जातक को तरक्की मिलेगी। अविवाहित जातकों का मांगलिक योग है। पुराने दोस्तों या रिश्तेदारों से मुलाकात या बात संभव है। इससे आप आनंद महसूस करेंगे।

मीन: नौकरीपेशा जातक के लिए दिन कुछ चुनौतीपूर्ण है। व्यापार में दिन मध्यम रहने वाला है। हालांकि, काफी पहले से रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष को उन्नति मिलेगी।

Web Title: aaj ka rashifal 15 june rashifal todays horoscope in hindi aaj ka horoscope today astrology in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे