लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal: नौकरी-व्यापार में किसे होगा मुनाफा, किसकी बढ़ेगी समाज में प्रतिष्ठा, आज के राशिफल में जानें सब कुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2019 07:19 IST

Today's Horoscope 14 November in Hindi (आज का राशिफल हिंदी) मेष राशि वाले आज उधार के विचारों में समय खर्च करने से बचें और कुछ बेहतर सोचकर दिन की शुरुआत करें। कर्क राशि वालों को कारोबार में मुनाफा होगा। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है।

Open in App
ठळक मुद्देमेष राशि वाले आज उधार के विचारों में समय खर्च करने से बचें और कुछ बेहतर सोचकर दिन की शुरुआत करें।कर्क राशि वालों को कारोबार में मुनाफा होगा। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है।

मेषआज आपका दिन थोड़ा भारी है लेकिन दिन की शुरुआत अगर व्यवहार में नरमी बरतते हुए करेंगे तो बाकी पूरे समय कोई दिक्कत नहीं होगी। दूसरों के विचारों में मन उलझेगा लेकिन आप कोशिश करें कि अन्य लोगों के विचारों को केवल विश्लेषण कर कुछ निष्कर्ष निकालने के लिए ही लें और फिर अपनी राय बनाकर पूरी ऊर्जा कार्यों में लगाएं, इससे सफलता जरूर मिलेगी। दिन में वाद-विवाद के समय आएगा, इसलिए लिए पहले से ही सतर्क रहें और किसी के साथ बहस में न पड़ें। भावनात्मक स्थिति में धन खर्च करने से बचें।

वृषभआज आपका दिन हंसी-खुशी में बीतेगा। मन अच्छा रहेगा। खरीददारी का मौका बनेगा। किसी मनोरंजन स्थान पर जाने का योग है। दोस्तों और घरवालों के साथ आमोद-प्रमोद में समय बीतेगा। 

मिथुनआज आपको कार्यों और व्यवहार में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। घर बाहर निकलते वक्त पूरे समय सचेत रहे। शरीरिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और खाने-पीने में ध्यान दें। परिवार वाद-विवाद हो सकता है इसलिए किसी के साथ बहस में पड़ने से बचें। पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है। ईश्वर में ध्यान लगाने से मन को स्थिरता मिलेगा। 

कर्कआज आपके लिए लाभ योग है। कारोबार में मुनाफा होगा। नौकरी करते हैं तो भी कुछ अच्छा हो सकता है। दोस्तों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बीतेगा। गैर शादीशुदा और योग्य लोगों के लिए आज विवाह की बात बनने का योग है। आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। किसी मनोरम स्थान पर पर्यटन या प्रवास के लिए जा सकते हैं।

सिंहनौकरी करते हैं या व्यापार, दोनों ही सूरत में आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज बॉस आप पर मेहरबान रहेंगे और आपके कार्यों का सकारात्मक असर दिखाई देगा। पदोन्नति का योग है। आज आप आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। घरवालों से सुख प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद संबंधी कार्य निपटाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। 

कन्याआज दिन का सचेतन होकर शुरु करें। कुछ पूर्व कार्यों की चिंता सता सकती है इसलिए मन को स्थिर रखने की कोशिश करें। शारीरिक रूप से अस्वस्थ्य महसूस करेंगे और कार्यो में मन नहीं लगेगा। नौकरी करते हैं तो आज बॉस के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। ऐसा भी लग सकता है कि सहकर्मियों को आपसे हमदर्दी नहीं है लेकिन चिंता करने की बात नहीं है। अपनी वाणी और व्यवहार में नरमी लाकर आप सभी बाधाओं को पार कर जाएंगे।

तुलाआज का दिन शुरू करने से पहले ईश्वर में या जिस भी आराध्य को आप मानते हैं, उनमें ध्यान लगाएं और मानसिक स्थिर के लिए प्रार्थना करें। दिन में वाद-विवाद का समय आएगा इसलिए किसी के साथ बहस में पड़ने से बचें। वाणी पर संयम रखने और क्रोध को शांत रखने से आप दिनभर की सारी बाधाओं को पार कर जाएंगे।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। रूहानी विषयों और गूढ़ विद्या के प्रति मन आकर्षित होगा। ईश्वर में ध्यान लगाने या आध्यात्मिकता की ओर मन लगाने पर स्थिरता और शांति का अनुभव करेंगे।

वृश्चिकआज आप किसी किसी मनोरंजन स्थान पर जाएंगे या काम की अधिकता के अनुसार नहीं भी जा पाते हैं तो आप जहां रहेंगे वहां सहकर्मियों का अच्छा साथ प्राप्त होगा और समय आमोद-प्रमोद में बीतेगा। समय अगर निकाल सकते हैं तो पर्यटन या पिकनिक पर जाने से दिन बहुत बढ़िया तरह से बीतेगा। खरीददारी का योग है। परिवार में सुख शांति रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनुआज का दिन आपके लिए बढ़िया है। समय बढ़िया बीतेगा। घर में शांति और खुशी का महौल रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होगा। शारीरिक रूप से सेहतमंद रहेंगे और मन फूल की भांति खिला रहेगा। नौकरी करते हैं तो कार्यालय में दिन अच्छा बीतेगा। बॉस और कर्मचारियों का स्नेह प्राप्त होगा। मायके से शुभ समाचार मिल सकता है। 

मकरआज खाने-पीने में सावधानी बरतें। शारीरिक रूप से कष्ट उठाना पड़ सकता है। मन आलस्य में रहेगा। आज के दिन कोई भी निर्णय सोच समझकर लें। नौकरी करते हैं तो कार्यालय में आपके काम से बॉस को असंतुष्टी रहेगी। मन को व्यर्थ की चिंताओं से बचाने की जरूरत है। ईश्वर में ध्यान लगाने से स्थिरता मिलेगी।

कुंभआज का दिन एक नई सोच के साथ शुरू करने की जरूरत है। सबसे पहले अपने हठीले व्यवहार में नरमी बरतें। हर वक्त जज्बाती न रहें। वाणी में संयम बरतें इससे समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन सोच-समझकर व्यय करने की जरूरत है। घरवालों का हर वक्त सहयोग प्राप्त होगा। आध्यामिकता में मन लगाने से स्थिरता महसूस करेंगे। 

मीनआज के दिन लंबित कार्यों के लिए फैसला ले सकते हैं। दिन अच्छा बीतेगा। सृजनात्मक महसूस करेंगे। आत्मिक बल और मान स्थिरता में बढ़ोतरी महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ आमो-प्रमोद में दिन बीतेगा। पर्यटन पर जाने का योग है। घरवालों से सुख प्राप्त होगा। सामाजिक तौर पर मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठसभ्यता-संस्कृति का संगम काशी तमिल संगमम

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 04 December 2025: आज वित्तीय कार्यों में सफलता का दिन, पर ध्यान से लेने होंगे फैसले

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 03 December 2025: आज इन 3 राशि के जातकों को मिलेंगे शुभ समाचार, खुलेंगे भाग्य के द्वार

पूजा पाठPanchang 03 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठVaishno Devi Temple: मां वैष्णो देवी की यात्रा में गिरावट, पिछले साल के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या घटी