लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal: धनलाभ, जीवनसाथी का सहयोग और समाज में प्रतिष्ठा, जानें मेष से लेकर मीन तक आज किसके हिस्से में क्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 13, 2019 07:13 IST

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प कार्यों में सफलता दिलाएगा। कारोबार में लाभ होगा। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े काम निपटाने के लिए यह समय अच्छा है।

Open in App
ठळक मुद्देमेष राशि वालों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।वृषभ राशि वाले आज मन पर नियंत्रण महसूस करेंगे, धनलाभ का योग है।

मेषआज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। वाणी पर संयम रखें। ज्यादा धन खर्च से मन अशांत रह सकता है। बाहर खाने-पीने को नजरअंदाज करें। महिला सहकर्मियों से लाभ मिलेगा। आर्थिक तौर पर दिन सामान्य फलदायी रहेगा। मन में नकारात्मक विचार लाने से बचें। 

वृषभआज आपके लिए दिन अच्छा है। शारीरिक तौर पर स्वस्थ्य महसूस करेंगे। काम में उत्साह बना रहेगा। मन पर नियंत्रण महसूस होगा। धन लाभ होगा। दोस्तों और घरवालों के साथ आमोद-प्रमोद का वक्त बीतेगा। खुद में आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस करेंगे।

मिथुनआज के दिन हर स्तर पर सतर्कता बरतने की जरूरत है। घरवालों के साथ किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। आक्रामक और गुस्सैल व्यवहार से बचें, नहीं तो बने काम बिगड़ सकते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बाहर निकलते वक्त अतिरिक्त सावधानी बरतें। भाषा में नरमी लाने से लोगों के दिल जीत पाएंगे। 

कर्कआज के दिन हर्ष के साथ बीतेगा। कारोबार में मुनाफा होगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। प्रिय दोस्तों से भेंट होगी। शादी करने की सोच रहे हैं तो इसके अवसर बनेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पर्यटन जाने का योग है। संतान और पत्नी से सुख प्राप्त होगा।

सिंहआपका आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प कार्यों में सफलता दिलाएगा। कारोबार में लाभ होगा। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े काम निपटाने के लिए यह समय अच्छा है। 

कन्याआज का दिन आपके लिए अच्छा है। धार्मिक कामों और पर्यटन के लिए समय अच्छा है। दोस्तों और रिश्तेदारों से भेंट हो सकती है। विदेश जाने की सोच रहे हैं तो समय अच्छा है। आर्थिक लाभ होगा।

तुलाभाषा में नरमी लाने की जरूरत है। सरकार विरोधी गतिविधियों और कामवृत्तियों से दूर रहें। नए संबंध सोच समझकर बनाएं। आर्थिक लाभ नहीं  आर्थिक संकट आ सकता है। ऐसे समय में ईश्वर की आराधना एवं आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान कर सकती है।

वृश्चिकआज के दिन आप प्रियजनों के साथ आनंद और प्रमोद में खोए रह सकते हैं। पर्यटनस्थल या किसी मनोरंजक स्थान पर जाने से मन प्रसन्न होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों और घरवालों के साथ पर्यटन का योग है। 

धनुआज का दिन खूब हंसी-खुशी से बीतेगा। परिवार में आनंद रहेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। कारोबार में धनलाभ होगा। सहकर्मियों का साथ मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा।

मकरआज दैनिक कार्यों में मन कुछ कन्फ्यूज रहेगा। सेहत के बारे में चिंता होगी। ऑफिस में बॉस नाराज रह सकता है। संतान के साथ बहस में न पड़ें। हालात का ख्याल रखते हुए आज प्रतिद्वंदियों के साथ विवाद में न पड़ें।

कुंभआज मन कुछ अशांत महसूस होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। महिला को सौंदर्य प्रसाधन ज्यादा धन व्यय करने से बचने की जरूरत है। जमीन-जायदाद संबंधी काम निपटाने के लिए अतिरिक्त सावधान रहें।

मीनबेहद जरूरी फैसलों के लिए दिन बहुत बढ़िया है। आपके रचनात्मक कामों बढ़ोतरी होगी। वैचारिक दृढ़ता आएगी और मानसिक स्थिरता से काम में तरक्की मिलेगी। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। पर्यटन पर जाने से मन खुश होगा। स्नेहीजनों से निकटता बढ़ेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

टॅग्स :ज्योतिष शास्त्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है