लाइव न्यूज़ :

Rashifal 13 January 2026: आज धन हानि होने की संभावना, संभलकर करें आर्थिक लेनदेन

By रुस्तम राणा | Updated: January 13, 2026 07:51 IST

सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

Open in App

Aaj Ka Rashifal 13 January 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

मेष दैनिक राशिफल: आज सेहत के लिहाज से दिन अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में शत्रुओं से सामना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके खिलाफ़ कोई साजिश रच सकते हैं। ऐसे में उनसे जरूर सावधान रहें।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज बौद्धिक शक्ति से अपने सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आप के विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। प्रेम संबंध के लिए दिन शुभ है।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज धन प्रतिष्ठा की हानि होगी। मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखें। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं इसके लिये वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। 

कर्क दैनिक राशिफल: आज घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आप मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। किसी विवाह समारोह या पार्टी में जाने का संयोग है। 

सिंह दैनिक राशिफल: आज परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े हो सकते हैं। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन में किसी चीज को लेकर दुविधा की स्थिति रहेगी। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज किसी चीज को लेकर दुविधा की स्थिति में रहेंगे जिससे कोई एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। आज का दिन आप के लिये नौकरी धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उसमें से बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। 

तुला दैनिक राशिफल: आज किसी के साथ बहसबाजी होने की संभावना है। आर्थिक मामलों के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है, लिहाजा आपको सावधान रहना होगा। पाचन क्रिया कमजोर रह सकती है। खान-पान का ध्यान रखें। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज करियर-व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आप को लाभ मिलेगा। 

धनु दैनिक राशिफल: आज नये कार्यों को करने में सफलता मिल सकती है। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास तेज होंगे। आपकी ऊर्जा में किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी। 

मकर दैनिक राशिफल: आज पारिवारिक जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। आज किसी मंदिर या फिर तीर्थ स्थल पर जाना हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। गुरुजनों के आशीर्वाद से परीक्षा में सफलता मिलेगी।  

कुंभ दैनिक राशिफल: आज अनैतिक कार्यों से दूर रहें, नये सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने पीने में ध्यान रखें। 

मीन दैनिक राशिफल: आज व्यापार धंधे में खूब सफलता मिलेगी, परंतु कानूनन न फंसे, उसका ध्यान रखें। व्यापार धंधे के लिये भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगा। किसी के साथ पैसो की लेनीदेनी सफलतापूर्वक होगी। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 13 January 2026: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठRashifal 12 January 2026: आज मकर समेत इन 4 राशियों के भाग्य में धनलाभ, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

पूजा पाठPanchang 12 January 2026: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठSaptahik Rashifal: इस सप्ताह इन 5 राशिवालों को होगा बंपर लाभ, धन-संपत्ति बढ़ेगी

पूजा पाठPanchang 11 January 2026: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 11 January 2026: आज मिलेगी ऐसी खुशखबरी, जिससे बनेगा आपका दिन, जानें अपना भविष्य

पूजा पाठPanchang 10 January 2026: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठRashifal 10 January 2026: आज आर्थिक नुकसान झेल सकती हैं राशियां, पढ़ें दैनिक भविष्यफल

पूजा पाठNavpancham Rajyog: कुछ दिनों बाद मकर राशि में बनेगा नवपंचम राजयोग, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

पूजा पाठPanchang 09 January 2026: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय